NDA के नेता नरेन्द्र मोदी ने दूसरे कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के नेता नरेन्द्र मोदी ने लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए 30 मई 2019 को प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में मोदी और उनके मंत्री-परिषद् को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई थी. वह देश के 15वें प्रधानमंत्री हैं.
संविधान के अनुसार केंद्र में मंत्रियों की अधिकतम संख्या लोकसभा के कुल सदस्यों का 15% (81 मंत्री) हो सकती है.
शपथ ग्रहण समारोह में बिम्सटेक देशों को आमंत्रण
शपथ ग्रहण समारोह में बिम्सटेक देशों के नेता को आमंत्रित किया गया था. इनमें बांग्लादेश के राष्ट्रपति अब्दुल हामिद, श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रिपाला सिरिसेना, नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली, म्यामां के राष्ट्रपति यू विन मिंट, भूटान के प्रधानमंत्री लोटे शेरिंग शामिल थे. थाईलैंड की ओर से विशेष दूत ग्रिसादा बूनराछ ने अपने देश का प्रतिनिधित्व किया था.
बिम्सटेक देशों के अलावा मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रवीण कुमार जगन्नाथ और शंघाई सहयोग संगठन के वर्तमान अध्यक्ष और किर्गिस्तान के राष्ट्रपति एस जीनबेकोव ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया था.
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को बहुमत
2019 में संपन्न हुए आम चुनावों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को बहुमत मिला था. NDA के उम्मीदवार इन चुनावों में 352 सीटें जीतने में कामयाब रहे थे. NDA के मुख्य घटक भारतीय जनता पार्टी को अकेले 303 सीटों पर विजय प्राप्त हुई, जो कि आवश्यक बहुमत (272) से ज्यादा है. इन चुनावों में मुख्य विपक्षी राजनीतिक दल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने 52 सीटों पर विजय हासिल की थी.
मंत्रिपरिषद और विभागों की सूची
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 जुलाई 2021 को अपने मंत्रिपरिषद का विस्तार किया था. यह सूची इस प्रकार है:
कैबिनेट मंत्री
- राजनाथ सिंह- रक्षा मंत्रालय
- अमित शाह- गृह मंत्री, सहकारिता मंत्री
- नितिन गडकरी- सड़क और परिवहन मंत्रालय
- निर्मला सीतारमण- वित्त मंत्री और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री
- नरेंद्र सिंह तोमर- कृषि मंत्रालय
- एस जयशंकर- विदेश मंत्रालय
- अर्जुन मुंडा- आदिवासी कल्याण मंत्री
- स्मृति ईरानी- महिला एवं बाल विकास मंत्री
- पीयूष गोयल- वाणिज्य और उद्योग मंत्री, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री और कपड़ा मंत्री
- धर्मेंद्र प्रधान- शिक्षा और स्वास्थ्य
- प्रहलाद जोशी- संसदीय कार्य मंत्री, कोयला मंत्री, खान मंत्री
- नारायण राणे- सूक्ष्म , लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय
- सर्बानंद सोनोवाल- बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री और आयुष मंत्री
- मुख्तार अब्बास नकवी- अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री
- डॉ. वीरेंद्र कुमार- सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री
- गिरिराज सिंह- ग्रामीण विकास मंत्री और पंचायती राज मंत्री
- ज्योतिरादित्य सिंधिया- नागरिक उड्डयन मंत्रालय
- आरसीपी सिंह- इस्पात मंत्री
- अश्विनी वैष्णव- रेल मंत्री, संचार मंत्री और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री
- पशुपति पारस- खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री
- गजेंद्र सिंह शेखावत– जल शक्ति मंत्री
- किरण रिजीजू- कानून मंत्री, संस्कृति मंत्रालय
- आरके सिंह- उर्जा मंत्रालय
- हरदीप सिंह पुरी- पेट्रोलियम मंत्रालय
- मनसुख मंडाविया- स्वास्थ्य और रासायनिक उर्वरक मंत्रालय
- भूपेंद्र यादव- श्रम मंत्रालय, पर्यावरण मंत्रालय
- महेंद्र नाथ पांडेय- भारी उद्योग मंत्री
- पुरुषोत्तम रुपाला- डेयरी और मत्स्य पालन मंत्रालय
- जी किशन रेड्डी- पर्यटन मंत्रालय
- अनुराग ठाकुर- सूचना और प्रसारण मंत्रालय, युवा और खेल मंत्रालय भी
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
- राव इंद्रजीत सिंह – सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), योजना मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), और कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री
- डॉ. जितेंद्र सिंह – विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), PMO में राज्य मंत्री
राज्य मंत्री
- श्रीपद नाइक – बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री, साथ-साथ पर्यटन मंत्रालय में भी राज्य मंत्री
- फग्गनसिंह कुलस्ते – इस्पात मंत्रालय में राज्य मंत्री, और ग्रामीण विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री
- प्रहलाद सिंह पटेल – जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री, और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री
- अश्विनी कुमार चौबे- उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में राज्य मंत्री, और पर्यावरण, वनऔर जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में राज्य मंत्री
- अर्जुन राम मेघवाल – संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री, और संस्कृति मंत्रालय में राज्य मंत्री
- जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह – सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री, नागरिक उड्डयन मंत्रालय में राज्य मंत्री
- कृष्ण पाल – विद्युत मंत्रालय में राज्य मंत्री, भारी उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री
- दानवे रावसाहेब दादाराव – रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री, कोयला मंत्रालय में राज्य मंत्री, और खान मंत्रालय में राज्य मंत्री
- रामदास अठावले – सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री
- साध्वी निरंजन ज्योति – उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में राज्य मंत्री, और ग्रामीण विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री
- डॉ. संजीव कुमार बालियान – मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय में राज्य मंत्री
- नित्यानंद राय – गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री
- पंकज चौधरी – वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री
- अनुप्रिया सिंह पटेल – वाणिज्य मंत्रालय में राज्य मंत्री
- एसपी सिंह बघेल – कानून और न्याय मंत्रालय में राज्य मंत्री
- राजीव चंद्रशेखर – कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय में राज्य मंत्री, और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में राज्य मंत्रीठ
- शोभा करंदलाजे – कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री
- भानु प्रताप सिंह वर्मा – सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय में राज्य मंत्री़
- दर्शन विक्रम जरदोश – कपड़ा मंत्रालय में राज्य मंत्री, और रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री
- वी मुरलीधरन – विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री, और संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री
- मीनाक्षी लेखी – विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री, और संस्कृति मंत्रालय में राज्य मंत्री
- सोम प्रकाश – वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री
- रेणुका सिंह सरुता – जनजातीय मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री
- रामेश्वर तेली – पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में राज्य मंत्री, और श्रम और रोजगार मंत्रालय में राज्य मंत्री
- कैलाश चौधरी – कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री
- अन्नपूर्णा देवी – शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री
- ए. नारायणस्वामी – सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री
- कौशल किशोर – आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री
- अजय भट्ट – रक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री, और पर्यटन मंत्रालय में राज्य मंत्री
- बीएल वर्मा – उत्तर पूर्वी क्षेत्र के विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री, और सहकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री
- अजय कुमार – गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री
- देवुसिंह चौहान – संचार मंत्रालय में राज्य मंत्री
- भगवंत खुबा – नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय में राज्य मंत्री, रसायन और उर्वरक मंत्रालय में राज्य मंत्री
- कपिल मोरेश्वर पाटिल – पंचायती राज मंत्रालय में राज्य मंत्री
- प्रतिमा भौमिक – सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री
- डॉ. सुभाष सरकार – शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री
- डॉ. भागवत किशनराव कराड – वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री
- डॉ. राजकुमार रंजन सिंह – विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री, और शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री
- डॉ. भारती प्रवीण पवार – स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री
- बिश्वेश्वर टुडू – जनजातीय मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री, और जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री
- शांतनु ठाकुर – बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री
- डॉ. मुंजापारा महेंद्रभाई – महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री, आयुष मंत्रालय में राज्य मंत्री
- जॉन बारला – अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री
- डॉ. एल. मुरुगन – मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय में राज्य मंत्री, सूचना और प्रसारण मंत्रालय में राज्य मंत्री
- निसिथ प्रमाणिक – गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री, और युवा मामले और खेल मंत्रालय में राज्य मंत्री