स्पेन की कैरोलिना मारिन ने चीन ओपन बैडमिंटन टूनार्मेंट का खिताब जीता

मौजूदा ओलम्पिक विजेता स्पेन की बैडमिंटन खिलाड़ी कैरोलिना मारिन ने चीन ओपन बैडमिंटन (China Open Badminton) 2019 टूनार्मेंट का खिताब जीत लिया है. 22 सितम्बर को खेले गये फाइनल मुकाबले में मारिन ने ताइवान की ताई जू यिंग को पराजित यह खिताब अपने नाम किया.

चीन ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता 17 से 22 सितम्बर तक चीन के ओलिंपिक स्पोर्ट्स सेंटर, चंगज्होऊ (Changzhou) में आयोजित किया गया था.