महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित किये गए
देश के दो राज्य महाराष्ट्र और हरियाणा के विधानसभा सदस्यों के चुनाव की मतगणना के नतीजे 24 अक्टूबर को घोषित किये गए. इन दोनों राज्यों में 21 अक्टूबर को मतदान हुए थे.
महाराष्ट्र: 288 सदस्यों की महाराष्ट्र विधानसभा में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) और शिवसेना गठबंधन ने 161 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत प्राप्त किया. यहाँ विपक्षी कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी गठबंधन को 98 सीटें मिली. बाकी 29 सीटें छोटे दलों और निर्दलियों ने जीती. राज्य के मौजूदा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर दक्षिण-पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित हुए.
हरियाणा: हरियाणा विधानसभा में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 40 सीटें जीतकर सबसे बड़ी राजनीतिक दल के रूप में उभरी है. यहाँ विपक्षी कांग्रेस ने 31, जननायक जनता पार्टी (JJP) ने 10, INLD ने 1 और अन्य ने 8 सीटें जीती हैं. 90 सदस्यों की इस विधानसभा में किसी भी दल ने बहुमत के लिए आवश्यक 46 सीटें जीतने में सफल नहीं हुई. यहाँ के मौजूदा मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने करनाल सीट से निर्वाचित हुए.
19वां गुट निरपेक्ष शिखर सम्मेलन अजरबैजान के बाकू में आयोजित किया जा रहा है
19वां गुट निरपेक्ष शिखर सम्मेलन अजरबैजान के बाकू में 25-26 अक्टूबर को आयोजित किया जा रहा है. उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू इस सम्मलेन में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं.
सम्मलेन में सदस्य देशों के बीच विश्व शांति, सुरक्षा, सह-अस्तित्व और पर्यावरण संरक्षण पर चर्चा हुई. भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने दुनियाभर के देशों के सामने पाकिस्तान द्वारा आतंकवाद को प्रश्रय दिए जाने की निंदा की. उपराष्ट्रपति ने गुटनिरपेक्ष देशों के संगठन से अपनी प्रसंगिकता बनाए रखने के लिए बदलती वैश्विक चुनौतियों के अनुसार अपना फोकस भी बदलने की बात कही.
गौरतलब है कि NAM में दुनिया के 120 देश शामिल हैं. पिछली बार वेनेजुएला में 2016 में ये सम्मेलन हुआ था. भारत गुटनिरपेक्ष आंदोलन का संस्थापक सदस्य रहा है. गुटनिरपेक्ष आंदोलन का जन्म तब हुआ था, जब दुनिया पूरी तरह से अमेरिकी और पू्र्व सोवियत खेमे में बंटी थी.
जम्मू-कश्मीर के पहले प्रखंड विकास परिषदों के चुनाव के परिणाम घोषित किये गये
जम्मू-कश्मीर 24 अक्टूबर को पहले प्रखंड विकास परिषदों (Block Development Council) के चुनाव के लिए मतदान हुए. इन चुनावों में लगभग 98 प्रतिशत मतदाताओं ने भाग लिया. यहाँ 316 प्रखंड विकास परिषदों में 280 प्रखंड में मतदान कराया गया था जबकि 27 प्रखंड परिषद निर्विरोध चुने गए थे.
चुनावों में निर्दलीय उम्मीदवारों ने सबसे अधिक 217 प्रखंड में जीत हासिल की जबकि भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 81 और जम्मू-कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी ने 8 और कांग्रेस ने 1 ब्लॉक में विजय प्राप्त की.
गांधी नगर गुजरात का पहला केरोसीन मुक्त जिला बना
गृहमंत्री अमित शाह ने 25 अक्टूबर को गांधीनगर में महिला लाभार्थियों को एक हजार LPG कनेक्शन प्रदान किए. ये कनेक्शन उज्जवला योजना के अन्तर्गत ग्रामीण महिलाओं को दिये गए. इन LPG कनेक्शनों पर के साथ ही गांधी नगर गुजरात का पहला केरोसीन मुक्त जिला बन गया.
राजगीर में विश्व शांति स्तूप की 50वीं जयंती मनाई गयी
बिहार के राजगीर में 25 अक्टूबर को विश्व शांति स्तूप की 50वीं जयंती मनाई गयी. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इस अवसर पर आयोजित समारोह का उद्घाटन किया. इस कार्यक्रम में तीन सौ से अधिक बौद्ध भिक्षु, उपासक और जापान, थाईलैंड, श्रीलंका, भूटान, नेपाल, अमरीका सहित 13 देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए.
समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा है कि भगवान बुद्ध और महात्मा गांधी के संदेश वर्तमान समय के संघर्षमय संकट को दूर करने में काफी मदद कर सकते हैं.