देश के शीर्ष अमीर लोगों की फोर्ब्स की सूची: मुकेश अंबानी लगातार 12वें साल पहले स्थान पर

बिज़नेस मैगज़ीन फोर्ब्स ने भारत के 100 सबसे अमीर लोगों की वर्ष 2019 की सूची (Forbes India Rich List 2019) हाल ही में जारी की है. इस सूची के अनुसार रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी लगातार 12वें साल इस सूची में पहले स्थान पर हैं. अंबानी की कुल संपत्ति 51.4 बिलियन डॉलर यानी 5,140 करोड़ डॉलर है.

फोर्ब्स की सबसे अमीर भारतीयों की सूची 2019 में शीर्ष 5 उद्योगपति

1. मुकेश अंबानी (रिलायंस इंडस्ट्रीज) — 51.40 बिलियन डॉलर
2. गौतम अडाणी (अडाणी पोर्ट्स) — 15.70 बिलियन डॉलर
3. हिन्दुजा ब्रदर्स (अशोक लेलैंड) — 15.60 बिलियन डॉलर
4. पी मिस्त्री (शापूर्जी पल्लोंजी ग्रुप) — 15.00 बिलियन डॉलर
5. उदय कोटक (कोटक महिंद्रा बैंक) — 14.80 बिलियन डॉलर