भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने 23 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) के 39वें अध्यक्ष का कार्यभार संभाल लिया. अध्यक्ष पद के लिए गांगुली का चयन सर्वसम्मति से हुआ है. गांगुली को BCCI की महासभा में अगले नौ महीने के लिए आधिकारिक तौर पर बोर्ड की अध्यक्षता की कमान सौंपी गई है.
गांगुली की नियुक्ति के साथ ही BCCI के संचालन के लिए उच्चतम न्यायालय द्वारा नियुक्त प्रशासक समिति की 33 महीने पुरानी व्यवस्था समाप्त हो गई. अब बोर्ड से जुड़े सभी कामकाज BCCI के चुने हुए नए प्रतिनिधि ही संभालेंगे.
https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png00Team EduDosehttps://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.pngTeam EduDose2019-10-23 23:02:512019-10-26 17:23:47सौरव गांगुली ने भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड के 39वें अध्यक्ष का कार्यभार संभाला