11वें ‘इन्फोसिस पुरुस्कार 2019’ के विजेताओं की घोषणा

इन्फोसिस साइंस फाउंडेशन (ISF) ने 7 नवम्बर को 11वें ‘इन्फोसिस पुरुस्कार 2019’ के विजेताओं की घोषणा कर दी है. यह पुरुस्कार छह श्रेणियों – इंजीनियरिंग और कंप्यूटर विज्ञान, मानविकी, जीव विज्ञान, गणितीय विज्ञान, भौतिक विज्ञान और सामाजिक विज्ञान के विजेताओं को दिया जायेगा.

इस वर्ष प्रत्येक श्रेणी के लिए पुरस्कार में एक स्वर्ण पदक, एक प्रशस्ति पत्र तथा 1,00,000 डॉलर का पुरस्कार दिया जायेगा. विजेताओं को 7 जनवरी, 2020 को बेंगलुरु में सम्मानित किया जाएगा. नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन इस समारोह में सम्मानित अतिथि होंगे.

इस वर्ष पुरस्कार विजेताओं में सुनीता सारावगी और मंजुला रेड्डी दो महिलाएँ हैं. पुरस्कार विजेताओं की सूची इस प्रकार है:

  1. इंजीनियरिंग और कंप्यूटर विज्ञान: सुनीता सारावगी
  2. जीव विज्ञान: मंजुला रेड्डी
  3. मानविकी: मनु वी देवदेवन
  4. गणितीय विज्ञान: सिद्धार्थ मिश्रा
  5. भौतिक विज्ञान: जी मुगेश
  6. सामाजिक विज्ञान: आनंद पांडियन

इन्फोसिस पुरस्कार: एक दृष्टि

  • इन्फोसिस पुरस्कार इन्फोसिस साइंस फाउंडेशन (ISF) द्वारा प्रत्येक वर्ष प्रदान किया जाता है. ISF 2009 में स्थापित एक गैर लाभकारी न्यास (ट्रस्ट) है.
  • यह पुरस्कार जीवन विज्ञान, गणित, इंजीनियरिंग व कंप्यूटर विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, भौतिक विज्ञान और मानविकी के क्षेत्र में अनुसंधानकर्ताओं, वैज्ञानिकों और इंजिनियरों को प्रदान किया जाता.
  • प्रत्येक विजेता को 22 कैरट का स्वर्ण पदक, एक प्रशस्ति-पत्र और 100000 डॉलर की राशि प्रदान की जाती है. यह भारत में वैज्ञानिक शोध के क्षेत्र में सबसे अधिक धनराशी वाला पुरस्कार है.