66वां राष्‍ट्रीय फिल्‍म पुरस्‍कार: गुजराती फिल्‍म हिलारो को सर्वश्रेष्‍ठ फीचर फिल्‍म का पुरस्‍कार दिया गया

66वें राष्‍ट्रीय फिल्‍म पुरस्‍कार (66th National Film Awards) 23 दिसम्बर को प्रदान किये गये. ये पुरस्कार उपराष्‍ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने नई दिल्‍ली में प्रदान किये.

मुख्य पुरस्कारों की सूची

सर्वश्रेष्‍ठ फीचर फिल्‍म: गुजराती फिल्‍म ‘हिलारो’
सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेता: आयुष्‍मान खुराना (फिल्‍म ‘अंधाधुन’) और विक्‍की कौशल (फिल्‍म ‘उरी : द सर्जिकल स्‍ट्राइक’)
सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेत्री: कीर्ति सुरेश (तेलुगु फिल्‍म ‘महानटी’)
सर्वश्रेष्‍ठ निर्देशक: आदित्‍य धर (फिल्‍म ‘उरी : द सर्जिकल स्‍ट्राइक’)
सर्वश्रेष्‍ठ हिंदी फिल्‍म: अंधाधुन
सर्वाधिक लोकप्रिय फिल्‍म: बधाई हो

अन्य पुरस्कारों की सूची

सामाजिक मुद्दों को उठाने वाली सर्वश्रेष्‍ठ फिल्‍म: पैडमैन (अक्षय कुमार)
सर्वश्रेष्‍ठ संगीत निर्देशक: संजय लीला भंसाली (फिल्‍म्‍ा पद्मावत के घूमर गाने के लिए)
सर्वश्रेष्‍ठ गायिका: बिंधू मालिनी (कन्‍नड़ फिल्‍म नातीचरामी के गीत मायावी मनावे के लिए)
सर्वश्रेष्‍ठ पार्श्‍वगायक: अरिजीत सिंह (पद्मावत के गाने के लिए)
सर्वश्रेष्‍ठ पार्श्‍वगायिका: बिंदु मालिनी
सर्वश्रेष्‍ठ सह-अभिनेत्री: सुरेखा सीकरी (फिल्‍म बधाई हो)
सर्वश्रेष्‍ठ सह-अभिनेता: स्‍वानंद किरकरे (मराठी फिल्‍म चुम्‍बक के लिए)
पर्यावरण संरक्षण पर बनी सर्वश्रेष्‍ठ फिल्‍म: पानी (मराठी फिल्‍म)
सर्वश्रेष्‍ठ श्रेणी में नर्गिस दत्‍त पुरस्‍कार: ओनडाला इराडाला (कन्‍नड़ फिल्‍म ओनडाला इराडाला को राष्‍ट्रीय एकीकरण के लिए)
फिल्‍मों के लिए सबसे पसंदीदा राज्‍य: उत्‍तराखंड
सर्वश्रेष्‍ठ गैर-फीचर फिल्‍म: विभा बक्‍शी द्वारा निर्देशित ‘सनराईज़ एंड द सिक्रेट लाइफ ऑफ फ्रॉग्‍स’
विज्ञान और प्रोद्योगिकी पर बनी सर्वश्रेष्‍ठ फिल्‍म: एडिसन ऑफ इंडिया
राष्‍ट्रीय एकता पर बनी सर्वश्रेष्‍ठ फिल्‍म: कन्‍नड़ फिल्‍म ‘ओन्‍डला ऐराडल्‍ला’

राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार: एक दृष्टि

राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार फ़िल्मों के क्षेत्र में दिये जाने वाले भारत का सबसे पुराना पुरस्कार है, जो सन 1954 से दिया जा रहा है. यह पुरस्कार तीन खंडो मे प्रदान किये जाते है– फीचर फिल्म, गैर-फीचर फिल्म और सिनेमा पर श्रेष्ठ लेखन.