संयुक्त राष्ट्र में नियुक्त चार राजनयिकों को ‘दिवाली-पावर ऑफ वन’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया

संयुक्त राष्ट्र में नियुक्त चार प्रसिद्ध राजनयिकों को ‘दिवाली-पावर ऑफ वन’ पुरस्कार से 8 दिसम्बर को सम्मानित किया गया. उन्हें यह पुरस्कार सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण दुनिया बनाने की दिशा में उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए दिया गया है.

इन राजनयिकों में:

  1. कजाखस्तान के पूर्व विदेश मंत्री एवं संयुक्त राष्ट्र में स्थायी प्रतिनिधि कैरात अब्दराखमानोव
  2. साइप्रस के पूर्व स्थायी प्रतिनिधि निकोलस एमिलीयू
  3. स्लोवाकिया के स्थायी प्रतिनिधि फ्रांतीसेक रूजिका और
  4. यूक्रेन के स्थायी प्रतिनिधि वी येलचेंको शामिल हैं.

इन सभी राजनयिकों को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में एक समारोह के दौरान इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

‘दिवाली-पावर ऑफ वन’ पुरस्कार: एक दृष्टि

  • ‘दिवाली-पावर ऑफ वन’ पुरस्कार से उन लोगों को सम्मानित किया जाता है जिन्होंने संयुक्त राष्ट्र के उन मूल्यों को कायम रखा है जिसके लिए यह वैश्विक संस्था जानी जाती है.
  • इस पुरस्कार को ‘कूटनीति के ऑस्कर’ के रूप में जाना जाता है. इसे 2017 में दिवाली फाउंडेशन यूएसए, इंक ने शुरू किया था.