इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद को वर्ष 100वां नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया

इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद को अन्तर्राष्ट्रीय शांति और सहयोग में उनके योगदान के लिए 2019 का नोबेल शांति पुरस्कार से 10 दिसम्बर को सम्मानित किया गया. उन्होंने ओस्लो के सिटी हॉल में एक समारोह में यह पुरस्कार प्राप्त किया. इस पुरस्कार की घोषणा अक्टूबर 2019 में की गयी थी.
इस वर्ष का नोबेल शांति पुरस्कार अब तक प्रदान किया गया 100वां पुरस्‍कार था. नोबेल शांति पुरस्कार के रूप में एक प्रमाण-पत्र, स्वर्ण पदक और नौ मिलियन स्वीडिश क्रोनर की राशि प्रदान की जाती है.

इथियोपिया और इरिट्रिया के बीच शांति समझौता के लिए दिया गया
अफ्रीकी देश इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार पड़ोसी देश इरिट्रिया के साथ सालों से चले आ रहे सीमा विवाद को हल करने में प्रमुख भूमिका निभाने के लिए दिया गया है.

43 साल के अबी अहमद को इथियोपिया का ‘नेल्सन मंडेला’ भी कहा जाता है. वह अप्रैल 2018 में इथियोपिया के प्रधानमंत्री बने थे. उन्होंने चिर प्रतिद्वंद्वी इरिट्रिया के साथ खूनी संघर्ष को खत्म करने के उनके शांति प्रयासों को देखते हुए लोग उनकी तुलना नेल्सन मंडेला से की जाती है.

उन्हीं के प्रयासों का नतीजा था कि 2018 में इथियोपिया और इरिट्रिया ने सीमा विवाद को हल करने के लिए शांति समझौता किया. 1998 से 2000 के बीच दोनों देशों के बीच युद्ध चला था.