गिनी के विदेश मंत्री ममादी तउरे 2 से 5 दिसम्बर तक भारत की यात्रा पर थे. इस यात्रा के दौरान उन्होंने विदेश मंत्री एस जयशंकर से नई दिल्ली में द्विपक्षीय वार्ता की. वार्ता में दोनों नेताओं ने विकासपरक साझेदारी, क्षमता निर्माण, व्यापार और वाणिज्य समेत द्विपक्षीय संबंधों के सभी आयामों पर चर्चा की.
इस वार्ता में दोनों देशों एक बीच आपसी संबंध मज़बूत करने के उपायों पर चर्चा हुई, जिसके बाद दो समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए. इन समझौतों के तहत भारत इस पश्चिमी अफ्रीकी देश को पेयजल आपूर्ति और सौर ऊर्जा परियोजनाओं के लिए 19 करोड़ डॉलर से अधिक की ऋण सहायता देगा.
https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png00Team EduDosehttps://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.pngTeam EduDose2019-12-06 23:17:062019-12-07 00:25:41गिनी के विदेश मंत्री ममादी तउरे की भारत यात्रा, दोनों देशों में दो समझौतों पर हस्ताक्षर