ICC दशक के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर अवॉर्ड्स, विराट कोहली को ‘सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी’

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने दशक के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर अवॉर्ड्स की घोषणा 28 दिसम्बर को की. ये अवॉर्ड्स पिछले 10 वर्षों (2011 से 2020 तक) में क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर दिए गये हैं.

विराट कोहली दशक का सर्वश्रेष्ठ पुरुष क्रिकेटर चुने गये

ICC ने भारतीय कप्तान विराट कोहली को शीर्ष सम्मान ‘दशक का सर्वश्रेष्ठ पुरुष क्रिकेटर’ (ICC Male Cricketer of the Decade) से सम्मानित किया है. उन्होंने पिछले 10 साल के सर्वश्रेष्ठ पुरुष क्रिकेटर के लिए सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी जीती. कोहली को दशक का सर्वश्रेष्ठ वनडे इंटरनेशनल क्रिकेटर (ICC Men’s ODI Cricketer of the Decade) भी चुना गया.

कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को दशक का खेल भावना पुरस्कार

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने ICC का दशक का खेल भावना पुरस्कार (ICC Spirit of Cricket Award of the Decade) जीता. प्रशंसकों ने 2011 में नॉटिंघम टेस्ट में इयान बेल के अजीब हालात में रन आउट होने के बाद उन्हें वापस बुलाने के लिए धोनी को इस पुरस्कार के लिए चुना.

ICC दशक के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर अवॉर्ड्स: एक दृष्टि

सर्वश्रेष्ठ पुरुष क्रिकेटर
दशक के सर्वश्रेष्ठ पुरुष क्रिकेटर (सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी): विराट कोहली (भारत)
दशक के सर्वश्रेष्ठ पुरुष वनडे क्रिकेटर: विराट कोहली (भारत)
दशक के सर्वश्रेष्ठ पुरुष T20I क्रिकेटर: राशिद खान (अफगानिस्तान)
दशक के सर्वश्रेष्ठ पुरुष टेस्ट क्रिकेटर: स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया)

सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर
महिला क्रिकेटर के लिए रैशेल हीहो फ्लिंट (Rachael Heyhoe Flint) अवार्ड: एलिस पेरी (ऑस्ट्रेलिया)
दशक के सर्वश्रेष्ठ महिला वनडे क्रिकेटर: एलिस पेरी (ऑस्ट्रेलिया)
दशक के सर्वश्रेष्ठ महिला T20I क्रिकेटर: एलिस पेरी (ऑस्ट्रेलिया)
दशक का खेल भावना पुरस्कार (वीमेन एसोसिएट क्रिकेटर ऑफ़ द डिकेड): कैथरीन ब्रायस (स्कॉटलैंड)