डेली कर्रेंट अफेयर्स
सार्वजनिक उद्यम विभाग को वित्त मंत्रालय के अधीन किया गया
सरकार ने सार्वजनिक उद्यम विभाग (DPE) को वित्त मंत्रालय के अधीन कर दिया है. इससे पहले यह विभाग, भारी उद्योग और सार्वजनिक उद्यम मंत्रालय का हिस्सा था. कैबिनेट सचिवालय द्वारा यह अधिसूचना हाल ही में जारी की गयी थी.
- भारी उद्योग और सार्वजनिक उद्यम मंत्रालय का नाम बदलकर अब भारी उद्योग मंत्रालय कर दिया गया है. इन नियमों को भारत सरकार (कार्य का आवंटन) 361 संशोधन नियम, 2021 कहा जा सकता है.
- इस तरह यह वित्त मंत्रालय के तहत छठा विभाग होगा. इस समय वित्त मंत्रालय में पांच विभाग हैं – आर्थिक मामलों का विभाग, राजस्व विभाग, व्यय विभाग, वित्तीय सेवा विभाग और निवेश तथा सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग.
- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2021-22 के अपने बजट में एक बड़े निजीकरण एजेंडे की घोषणा की थी. यह निर्णय इसी एजेंडे के परिपेक्ष्य में लिया गया है.
- सरकार ने 2021-22 के दौरान सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों और वित्तीय संस्थानों में हिस्सेदारी बिक्री से 1.75 लाख करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य तय किया है.
- सरकार ने विनिवेश की राह को आसान बनाने के लिए 36 से ज्यादा कंपनियां को वित्त मंत्रालय में ट्रांसफर कर दिया है. अब ये 36 से ज्यादा कंपनियां वित्त मंत्रालय में होंगी पहले ये कंपनियां भारी उद्योग मंत्रालय में थीं.
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का निधन
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वीरभद्र सिंह का 8 जुलाई को निधन हो गया. 87 वर्षीय वीरभद्र सिंह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे और छह बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे थे.
श्री सिंह वर्तमान में सोलन जिले के आर्की विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से विधायक थे. वे नौ बार विधायक और पांच बार सांसद रहे थे. केंद्र में कार्यकाल के दौरान वे 1976 से लेकर 1977 तक पर्यावरण व नागरिक विमानन विभाग के उप-मंत्री रहे. 1980 से 1983 के बीच वे उद्योग राज्य मंत्री रहे. मई, 2009 से जनवरी, 2011 तक वे इस्पात मंत्री रहे. वे पहली बार 1983 में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री बने.
केन्द्रीय मंत्री परिषद् का विस्तार, वर्तमान मंत्रिपरिषद और विभाग की पूरी सूची
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 जुलाई को केन्द्रीय मंत्री परिषद् का विस्तार किया था. यह प्रधानमंत्री मोदी के दूसरे कार्यकाल का पहला विस्तार था.
इस विस्तार में कुल 43 सदस्यों को मंत्री पद (केंद्रीय एवं केंद्रीय राज्य मंत्री) की शपथ दिलाई गई थी और कई विभागों में बदलाव किया गया.
कई मंत्रियों का इस्तीफा
मंत्री परिषद् के विस्तार से पहले कई मंत्रियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, जिनमें रविशंकर प्रसाद, प्रकाश जावडेकर, डॉ. हर्षवर्धन, रमेश पोखरियाल निशंक, थावरचंद गहलोत, बाबुल सुप्रियो और संतोष गंगवार समेत कई बड़े नाम शामिल हैं.
मंत्रियों की अधिकतम संख्या 81 हो सकती है
भारतीय संविधान के अनुसार, केंद्र/राज्य सरकार में मंत्रियों की संख्या लोकसभा के कुल सदस्यों के 15 फीसदी से ज्यादा नहीं हो सकती है. वर्तमान में लोकसभा में सदस्यों की कुल संख्या 543 है और इस हिसाब से कैबिनेट में मंत्रियों की अधिकतम संख्या 81 हो सकती है.
वर्तमान मंत्रिपरिषद और विभाग
कैबिनेट मंत्री
- राजनाथ सिंह- रक्षा मंत्रालय
- अमित शाह- गृह मंत्री, सहकारिता मंत्री
- नितिन गडकरी- सड़क और परिवहन मंत्रालय
- निर्मला सीतारमण- वित्त मंत्री और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री
- नरेंद्र सिंह तोमर- कृषि मंत्रालय
- एस जयशंकर- विदेश मंत्रालय
- अर्जुन मुंडा- आदिवासी कल्याण मंत्री
- स्मृति ईरानी- महिला एवं बाल विकास मंत्री
- पीयूष गोयल- वाणिज्य और उद्योग मंत्री, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री और कपड़ा मंत्री
- धर्मेंद्र प्रधान- शिक्षा और स्वास्थ्य
- प्रहलाद जोशी- संसदीय कार्य मंत्री, कोयला मंत्री, खान मंत्री
- नारायण राणे- सूक्ष्म , लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय
- सर्बानंद सोनोवाल- बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री और आयुष मंत्री
- मुख्तार अब्बास नकवी- अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री
- डॉ. वीरेंद्र कुमार- सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री
- गिरिराज सिंह- ग्रामीण विकास मंत्री और पंचायती राज मंत्री
- ज्योतिरादित्य सिंधिया- नागरिक उड्डयन मंत्रालय
- आरसीपी सिंह- इस्पात मंत्री
- अश्विनी वैष्णव- रेल मंत्री, संचार मंत्री और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री
- पशुपति पारस- खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री
- गजेंद्र सिंह शेखावत– जल शक्ति मंत्री
- किरण रिजीजू- कानून मंत्री, संस्कृति मंत्रालय
- आरके सिंह- उर्जा मंत्रालय
- हरदीप सिंह पुरी- पेट्रोलियम मंत्रालय
- मनसुख मंडाविया- स्वास्थ्य और रासायनिक उर्वरक मंत्रालय
- भूपेंद्र यादव- श्रम मंत्रालय, पर्यावरण मंत्रालय
- महेंद्र नाथ पांडेय- भारी उद्योग मंत्री
- पुरुषोत्तम रुपाला- डेयरी और मत्स्य पालन मंत्रालय
- जी किशन रेड्डी- पर्यटन मंत्रालय
- अनुराग ठाकुर- सूचना और प्रसारण मंत्रालय, युवा और खेल मंत्रालय भी
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
- राव इंद्रजीत सिंह – सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), योजना मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), और कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री
- डॉ. जितेंद्र सिंह – विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), PMO में राज्य मंत्री
राज्य मंत्री
- श्रीपद नाइक – बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री, साथ-साथ पर्यटन मंत्रालय में भी राज्य मंत्री
- फग्गनसिंह कुलस्ते – इस्पात मंत्रालय में राज्य मंत्री, और ग्रामीण विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री
- प्रहलाद सिंह पटेल – जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री, और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री
- अश्विनी कुमार चौबे- उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में राज्य मंत्री, और पर्यावरण, वनऔर जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में राज्य मंत्री
- अर्जुन राम मेघवाल – संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री, और संस्कृति मंत्रालय में राज्य मंत्री
- जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह – सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री, नागरिक उड्डयन मंत्रालय में राज्य मंत्री
- कृष्ण पाल – विद्युत मंत्रालय में राज्य मंत्री, भारी उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री
- दानवे रावसाहेब दादाराव – रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री, कोयला मंत्रालय में राज्य मंत्री, और खान मंत्रालय में राज्य मंत्री
- रामदास अठावले – सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री
- साध्वी निरंजन ज्योति – उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में राज्य मंत्री, और ग्रामीण विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री
- डॉ. संजीव कुमार बालियान – मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय में राज्य मंत्री
- नित्यानंद राय – गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री
- पंकज चौधरी – वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री
- अनुप्रिया सिंह पटेल – वाणिज्य मंत्रालय में राज्य मंत्री
- एसपी सिंह बघेल – कानून और न्याय मंत्रालय में राज्य मंत्री
- राजीव चंद्रशेखर – कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय में राज्य मंत्री, और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में राज्य मंत्रीठ
- शोभा करंदलाजे – कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री
- भानु प्रताप सिंह वर्मा – सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय में राज्य मंत्री़
- दर्शन विक्रम जरदोश – कपड़ा मंत्रालय में राज्य मंत्री, और रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री
- वी मुरलीधरन – विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री, और संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री
- मीनाक्षी लेखी – विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री, और संस्कृति मंत्रालय में राज्य मंत्री
- सोम प्रकाश – वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री
- रेणुका सिंह सरुता – जनजातीय मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री
- रामेश्वर तेली – पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में राज्य मंत्री, और श्रम और रोजगार मंत्रालय में राज्य मंत्री
- कैलाश चौधरी – कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री
- अन्नपूर्णा देवी – शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री
- ए. नारायणस्वामी – सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री
- कौशल किशोर – आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री
- अजय भट्ट – रक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री, और पर्यटन मंत्रालय में राज्य मंत्री
- बीएल वर्मा – उत्तर पूर्वी क्षेत्र के विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री, और सहकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री
- अजय कुमार – गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री
- देवुसिंह चौहान – संचार मंत्रालय में राज्य मंत्री
- भगवंत खुबा – नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय में राज्य मंत्री, रसायन और उर्वरक मंत्रालय में राज्य मंत्री
- कपिल मोरेश्वर पाटिल – पंचायती राज मंत्रालय में राज्य मंत्री
- प्रतिमा भौमिक – सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री
- डॉ. सुभाष सरकार – शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री
- डॉ. भागवत किशनराव कराड – वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री
- डॉ. राजकुमार रंजन सिंह – विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री, और शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री
- डॉ. भारती प्रवीण पवार – स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री
- बिश्वेश्वर टुडू – जनजातीय मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री, और जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री
- शांतनु ठाकुर – बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री
- डॉ. मुंजापारा महेंद्रभाई – महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री, आयुष मंत्रालय में राज्य मंत्री
- जॉन बारला – अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री
- डॉ. एल. मुरुगन – मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय में राज्य मंत्री, सूचना और प्रसारण मंत्रालय में राज्य मंत्री
- निसिथ प्रमाणिक – गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री, और युवा मामले और खेल मंत्रालय में राज्य मंत्री
देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि
सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज
विदेश मंत्री रूस की यात्रा पर
विदेश मंत्री डॉक्टर एस. जयशंकर 8-10 जुलाई तक रूस की यात्रा पर हैं. इस यात्रा के दौरान उन्होंने रूस के उप प्रधानमंत्री यूरी बोरीसॉफ से भेंट की और दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग की समीक्षा की. विदेश मंत्री ने भारत में कोविड-19 के स्पूतनिक-वी टीके में सहयोग के लिए रूस की सराहना की है. रूसी स्पूतनिक-वी वैक्सीन का संचालन हैदराबाद स्थिति डॉक्टर रेड्डीज लेबोरेटरीज की भागीदारी के साथ कर रहा है.
केरल में पहली बार जीका वायरस के संक्रमण की पुष्टि
केरल सरकार ने राज्य में पहली बार मच्छर जनित जीका वायरस के संक्रमण की पुष्टि की है. राजधानी तिरूवनंतपुरम में 24 वर्षीय एक महिला में जीका वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है. उसे बुखार, सिर दर्द और लाल चकते पडने जैसे विभिन्न लक्षण दिखाई देने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जीका वायरस फ्लेविविरिडे (Flaviviridae) वायरस का एक रूप है. यह एडीज प्रजाति के मच्छरों से फैलता है.
ताइवान के साइबर सुरक्षा मुद्दों पर चीन और जापान में मतभेद
ताइवान के साइबर सुरक्षा मुद्दों पर चीन और जापान में मतभेद बढ़ गए हैं. जापान की नई साइबर सुरक्षा नीति के मसौदे से पता चलता है कि चीन, सुरक्षा से जुड़े और बड़ी प्रौद्योगिकी कंपनियों की सूचनाएं चुराने के लिए साइबर हमले कर रहा है. ताइवान के मद्दे पर जापान के उपप्रधानमंत्री तारो आसो ने कहा है कि ताइवान पर चीन के हमले की स्थिति में जापान और अमरीका को मिलकर ताइवान की रक्षा करनी चाहिए.
भारत और इटली सैन्य अभ्यास
भारतीय नौसेना ने हाल ही में इतालवी नौसेना के साथ सैन्य अभ्यास में हिस्सा लिया था. भूमध्य सागर में आयोजित इस अभ्यास में भारतीय पोत (आईएनएस) तबर ने इतालवी नौसेना के फ्रंटलाइन फ्रिगेट को शामिल किया गया था.
डेनमार्क में दुनिया का सबसे ऊंचा रेत महल
डेनमार्क में एक रेत के महल ने दुनिया का सबसे ऊंचा रेत महल होने का नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज किया है. इसकी ऊंचाई 21.16 मीटर (69.4 फीट) है. यह नई संरचना 2019 में जर्मनी में 17.66 मीटर मापने वाले सैंडकास्टल द्वारा रखे गए पिछले रिकॉर्ड की तुलना में 3.5 मीटर लंबा है.