राष्ट्रपति ने आठ राज्‍यों में नए राज्यपालों की नियुक्‍ति की स्‍वीकृति दी

राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने आठ राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति और बदलाव के आदेश दिए हैं. राष्‍ट्रपति ने 6 जुलाई को इन नियुक्तियों की स्‍वीकृति दी. वर्तमान राज्यपालों में से कुछ को नए राज्यों में स्थानांतरित कर दिया गया है, कुछ अन्य में नई नियुक्तियां की गई हैं. राष्‍ट्रपति भवन की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार:

  1. कर्नाटक: केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का नया राज्‍यपाल नियुक्‍त किया गया है.
  2. मध्‍यप्रदेश: मंगूभाई छगनभाई पटेल मध्‍यप्रदेश के नए राज्‍यपाल होंगे.
  3. मिजोरम: डॉक्‍टर हरि बाबू कम्‍भमपति मिजोरम के राज्‍यपाल होंगे.
  4. हिमाचल प्रदेश: राजेंद्र विश्‍वनाथ आर्लेकर को हिमाचल प्रदेश का राज्‍यपाल नियुक्‍त किया गया है.
  5. गोवा: मिजोरम के राज्‍यपाल पीएस श्रीधरन पिल्‍लई को गोवा का नया राज्‍यपाल नियुक्‍त किया गया है.
  6. त्रिपुरा: हरियाणा के राज्‍यपाल सत्‍यदेव नारायण आर्य त्रिपुरा के राज्‍यपाल बनाए गए हैं.
  7. झारखंड: त्रिपुरा के राज्‍यपाल रमेश बैस झारखंड के राज्‍यपाल बनाए गए हैं. वे द्रौपदी मुर्मू की जगह लेंगे.
  8. हरियाणा: हिमाचल प्रदेश के राज्‍यपाल बंडारू दत्‍तात्रेय को हरियाणा का राज्‍यपाल बनाया गया है.

राज्यपाल: एक दृष्टि
राज्यपाल राज्य का संवैधानिक प्रमुख होता है. राज्यपाल की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की जाती है. भारतीय संविधान के अनुच्छेद 153-162 में राज्यपाल की नियुक्ति, शक्तियां और उनके कार्यालय का उल्लेख किया गया है.