उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का निधन

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का 22 अगस्त को निधन हो गया. वह 89 वर्ष के थे. वह भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक थे. कल्याण सिंह का जन्म 5 जनवरी 1932 को अतरौली के मढ़ौली गांव में हुआ था.

कल्याण सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में जून 1991 से दिसंबर 1992 और सितंबर 1997 से नवंबर 1999 तक सेवा दी थी. वे दो बार संसद सदस्य और राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल रहे थे. वह दिसंबर 1992 में बाबरी मस्जिद के विध्वंस के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे.