73वां प्राइमटाइम एमी अवार्ड (Primetime Emmy Awards) 2021 की घोषणा हाल ही में की गयी थी. पुरस्कार समारोह 19 सितंबर, 2021 को लॉस एंजिल्स (Los Angeles), कैलिफोर्निया में आयोजित किया गया था. प्राइमटाइम एमी पुरस्कार, एक अमेरिकी पुरस्कार है जो टेलीविजन मनोरंजन के क्षेत्र में दिया जाता है.
2021 प्राइमटाइम एमी अवार्ड्स के मुख्य विजेता
उत्कृष्ट ड्रामा सीरीज़: द क्राउन
उत्कृष्ट हास्य श्रृंखला: टेड लास्सो
उत्कृष्ट अभिनेता-कॉमेडी: जेसन सुदेकिस (टेड लास्सो)
उत्कृष्ट अभिनेता-नाटक: जोश ओ’कोनोर
उत्कृष्ट अभिनेत्री-कॉमेडी: जीन स्मार्ट (हैक्स)
उत्कृष्ट अभिनेत्री-नाटक: ओलिविया कोलमैन (द क्राउन)
उत्कृष्ट निर्देशक-कॉमेडी: लुसिआ एनिएलो (हैक्स)
उत्कृष्ट निर्देशक-नाटक: जेसिका होब्स (द क्राउन)
एमी पुरस्कार: एक दृष्टि
एमी पुरस्कार एक टेलीविजन मनोरंजन के क्षेत्र में दिया जाने वाला पुरस्कार है.
इसे टेलीविजन का अकादमी पुरस्कार (फ़िल्म के लिए), टोनी पुरस्कार (नाटक के लिए) और ग्रैमी पुरस्कार (संगीत के लिए) के बराबर माना जाता है.
इस पुरस्कार को अकेडमी ऑफ़ टेलीविजन आर्ट्स एंड सायांसेस/नैशनल अकैडमी ऑफ़ टेलीविजन आर्ट्स एंड सयांसेस द्वारा प्रदान किया जाता है.
https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png00Team EduDosehttps://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.pngTeam EduDose2021-09-21 18:02:212021-09-23 16:47:5773वें प्राइमटाइम एमी पुरस्कार 2021 की घोषणा, द क्राउन को उत्कृष्ट ड्रामा का पुरस्कार