भारत और जापान के बीच नौसैन्य अभ्‍यास ‘जि‍मैक्‍स’ आयोजित किया गया

भारत और जापान के बीच 6 से 8 अक्तूबर तक नौसैन्य अभ्‍यास ‘जि‍मैक्‍स’ (JIMEX) का आयोजन किया गया था. यह दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच 7वां अभ्‍यास था जिसका आयोजन अरब सागर में किया गया था.

इस अभ्‍यास का उद्देश्‍य संचालन प्रक्रियाओं की साझा समझ विकसित करना और विभिन्‍न क्षेत्रों में समुद्री सहयोग के अत्‍याधुनिक तौर-तरीकों के जरिये आपसी संचालन क्षमता बढाना था.

भारत जापान सैन्य अभ्‍यास: मुख्य बिंदु

भारत जापान दोनों देशों के बीच पहला नौसेना अभ्‍यास जनवरी-2012 में हुआ था जिसमें समुद्री सुरक्षा सहयोग पर विशेष ध्यान दिया गया था.

यह मुख्य रूप से समुद्री सुरक्षा सहयोग पर केंद्रित है. ये अभ्यास भारतीय नौसेना और जापानी समुद्री आत्मरक्षा बल के बीच आयोजित किए जाते हैं.

JIMEX के अलावा, भारत और जापान सालाना ‘धर्म गार्डियन’ नामक एक संयुक्त भूमि सैन्य अभ्यास करते हैं. दोनों देशों के बीच ‘शिन्यू मैत्री’ नामक एक संयुक्त वायु सेना अभ्यास भी आयोजित किया जाता है. भारत और जापान, अमेरिका के साथ मालाबार नामक त्रिपक्षीय समुद्री अभ्यास में भी शामिल हैं.