राष्ट्रपति ने वर्ष 2021 के राष्ट्रीय खेल पुरस्कार प्रदान किए: पुरस्कार पाने वालों की सूची

राष्‍ट्रपति राम नाथ कोविंद ने 13 नवम्बर को राष्‍ट्रपति भवन में राष्‍ट्रीय खेल पुरस्‍कार (National Sports Awards)  2021 प्रदान किया. इन पुरस्‍कारों की घोषणा खेल मंत्रालय की चयन समिति के सिफारिश पर की गयी थी. समिति ने इस वर्ष 12 खिलाड़ियों को मेजर ध्‍यानचंद खेल रत्‍न पुरस्‍कार (पूर्व नाम – राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार), 35 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार, 10 को द्रोणाचार्य और 5 को ध्यानचंद पुरस्‍कार देने की सिफारिश की थी.

मेजर ध्‍यानचंद खेल रत्‍न पुरस्‍कार

मेजर ध्‍यानचंद खेल रत्‍न पुरस्‍कार को पहले राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से जाना जाता था. यह देश का सबसे बड़ा खेल सम्मान है. इस पुरस्कार की शुरुआत 1991–92 में हुई थी. यह पुरस्कार युवा मामले और खेल मंत्रालय द्वारा प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है. इस पुरस्कार के विजेता को ₹25 लाख रुपये पुरस्कार राशि के रूप में दिए जाते हैं.

राष्ट्रपति ने 12 खिलाड़‍ियों को वर्ष 2021 का मेजर ध्‍यानचंद खेल रत्‍न पुरस्‍कार प्रदान किया. टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड जीतकर इतिहास रचने वाले नीरज चोपड़ा को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. नीरज के अलावा जिन खिलाड़ियों को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड दिया गया है, उनमें रवि दहिया, लवलीना बोरगोहेन, श्रीजेश पीआर, अवनि लेखरा, सुमित अंतिल, प्रमोद भगत, मनीष नरवाल, मिताली राज, सुनील क्षेत्री और मनप्रीत सिंह शामिल हैं.

एथलीटखेल
नीरज चोपड़ाएथलेटिक्स
रवि दहियाकुश्ती
पीआर श्रीजेशहॉकी
लवलीना बोर्गोहेनमुक्केबाजी
सुनील छेत्रीफुटबॉल
मिताली राजक्रिकेट
प्रमोद भगतबैडमिंटन
सुमित अंतिलएथलेटिक्स
अवनि लेखारानिशानेबाज
कृष्णा नगरबैडमिंटन
मनीष नरवालनिशानेबाज
मनप्रीत सिंहहॉकी

अर्जुन पुरस्कार

अर्जुन पुरस्कार के लिए चार साल तक लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को चुना जाता है. इस पुरस्कार का प्रारम्भ 1961 में हुआ था. अर्जुन पुरस्कार विजेता को लघु-प्रतिमाएं, प्रमाण पत्र और 15 लाख रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाता है. राष्ट्रपति ने इस वर्ष 25 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से सम्‍मानित किया.

एथलीटखेल
शिखर धवनक्रिकेट
अरपिंदर सिंहएथलेटिक्स
सिमरनजीत कौरमुक्केबाजी
भवानी देवीतलवारबाजी
मोनिकाहॉकी
वंदना कटारियाहॉकी
अभिषेक वर्मानिशानेबाज
संदीप नरवालकबड्डी
अंकिता रैनाटेनिस
दीपक पुनियाकुश्ती
दिलप्रीत सिंहहॉकी
योगेश कथुनियाडिस्कस थ्रो
निषाद कुमारऊंची कूद
प्रवीण कुमारऊंची कूद
शरद कुमारऊंची कूद
सुहास एलवाईपैरा बैडमिंटन
सिंहराज अधानानिशानेबाज
हरविंदर सिंहतीरंदाजी
भाविना पटेलटेबल टेनिस
हरमनप्रीत सिंहहॉकी
रुपिंदर पाल सिंहहॉकी
सुरेंद्र कुमारहॉकी
अमित रोहिदासहॉकी
बिरेंद्र लाकराहॉकी
सुमितहॉकी
नीलकांता शर्माहॉकी
हार्दिक सिंहहॉकी
विवेकसागर प्रसादहॉकी
गुरजंत सिंहहॉकी
मंदीप सिंहहॉकी
शमशेर सिंहहॉकी
ललित कुमार उपाध्यायहॉकी
वरुण कुमारहॉकी
सिमरनजीत सिंहहॉकी

द्रोणाचार्य पुरस्कार

द्रोणाचार्य पुरस्कार उन प्रशिक्षक (कोच) को दिया जाता है जिन्होंने अन्तर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में मेडल जीतने वाले खिलाड़ी दिए जाते हैं. इस पुरस्कार का प्रारम्भ 1985 में हुआ था. द्रोणाचार्य (आजीवन) पुरस्कार के रूप में 15 लाख रुपये और नियमित द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेताओं को 10 लाख रुपये दिये जाते हैं.
द्रोणाचार्य पुरस्कार: आजीवन

कोचखेल
टीपी ओसेफएथलेटिक्स
सरकार तलवारक्रिकेट
सरपाल सिंहहॉकी
अशन कुमारकबड्डी
तपन कुमार पैनगढ़ीस्विमिंग

द्रोणाचार्य पुरस्कार: नियमित

कोचखेल
राधाकृष्ण नायर पीएथलेटिक्स
संध्या गुरुंगबॉक्सिंग
प्रितम सिवचहॉकी
जय प्रकाश नौटियालपैरा शूटिंग
सुब्रहमनियन रमनटेबल टेनिस

ध्यानचंद पुरस्कार (लाइफटाइम अचीवमेंट)

लंबे वक़्त तक खेल के क्षेत्र में काम करने वाले खिलाड़ियों को ध्यानचंद पुरस्कार दिया जाता है. ध्यानचंद पुरस्कार विजेता को भी लघु-प्रतिमाएं, प्रमाण पत्र और 10 लाख रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाता है.

लेख केसी, अभिजीत कुंटे, दविंदर सिंह गरचा, विकास कुमार और सज्जन सिंह

मौलाना अबुल कलाम आजाद (MAKA) ट्रॉफी

पंजाब विश्वविद्यालय (चंडीगढ़)