फीफा सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (Best FIFA Football Awards) 2021 की घोषणा हाल ही में की गयी थी. पुरुषों में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार पोलैंड और बायर्न म्यूनिख के रॉबर्ट लेवांडोव्स्की (Robert Lewandowski) को दिया गया. महिला वर्ग में यह पुरस्कार बार्सिलोना की खिलाड़ी एलेक्सिया पुटेलस (Alexia Putellas) को दिया गया.
मुख्य बिंदु
अर्जेंटीना और पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) के दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी को पछाड़ते हुए रॉबर्ट लेवांडोव्स्की ने यह पुरस्कार अपने नाम किया. मेसी छह बार यह पुरस्कार जीत चुके हैं जबकि लेवांडोव्स्की गत विजेता हैं. उन्होंने हाल ही में अपने कॅरिअर की सातवीं बेलोन डी ओर ट्रॉफी जीती थी.
फीफा के 2021 के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार की दौड़ में मेसी के अलावा मिस्र व लिवरपूल के मोहम्मद सालाह का नाम भी था.
महिलाओं में एलेक्सिया पुटेलस और जेनिफर हर्मोसो के साथ चेल्सी की खिलाड़ी सैम केर पुरस्कार की दौड़ में शामिल थीं. पुटेलस ने दिसम्बर 2021 में महिला बैलोन डिओर जीता था, जिसमें हर्मोसो दूसरे और केर तीसरे स्थान पर रही थी.
https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png00Team EduDosehttps://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.pngTeam EduDose2022-01-19 21:20:222022-01-21 21:26:49फीफा सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी 2021: पुरुषों में रॉबर्ट लेवांडोव्स्की और महिला वर्ग में एलेक्सिया पुटेलस को