प्रख्यात कत्थक नृत्य सम्राट, पंडित बिरजू महाराज का निधन

प्रख्यात कत्थक नृत्य सम्राट, पंडित बिरजू महाराज का 16 जनवरी को निधन हो गया. वे 83 वर्ष के थे. कत्थक को विश्व स्तर पर लोकप्रिय बनाने में बिरजू महाराज का अद्वितीय योगदान रहा है.

पद्म विभूषण, संगीत कला अकादमी, कालीदास और अनेक पुरस्कारों से सम्मानित बिरजू महाराज ने फिल्म जगत में भी अपने अप्रतिम नृत्य से लोगों को मोहित किया. ठुमरी, दादरा, भजन और गजल गायकी में भी उनका कोई सानी नहीं रहा.