68वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: तान्हाजी को सर्वश्रेष्‍ठ लोकप्रिय फिल्‍म का पुरस्‍कार

68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों (68th National Film Awards) 2022 की घोषणा 22 जुलाई 2022 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित पुरस्कार समरोह में की गयी. फिल्‍म निर्माता विपुल शाह की अध्‍यक्षता वाली जूरी ने इन पुरस्कारों की घोषणा की.

सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का पुरस्कार ‘तुलसीदास जूनियर’ को दिया गया. इस फिल्म का निर्देशन मृदुल महेंद्र ने किया है. सुधा कंगारा के निर्देशन वाली तमिल फिल्‍म ‘सोरारई पोट्रू’ को सर्वश्रेष्‍ठ फीचर फिल्‍म का पुरस्‍कार से सम्मानित किया गया. ‘तान्हाजी’ को सर्वश्रेष्‍ठ लोकप्रिय फिल्‍म का पुरस्‍कार दिया गया.

68वां  राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: मुख्य पुरस्कारों पर एक दृष्टि

  • सर्वश्रेष्‍ठ लोकप्रिय फिल्‍म: तान्हाजी (हिन्दी फिल्म)
  • सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म: तुलसीदास जूनियर
  • सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म: सूरराई पोट्रू (तमिल फिल्म)
  • सर्वश्रेष्ठ एक्ट्रेस: अपर्णा बालामुरली (सूरराई पोट्रू)
  • सर्वश्रेष्ठ एक्‍टर: अजय देवगन (तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर), सूर्या (सूरराई पोट्रू)
  • सर्वश्रेष्ठ मेल प्लेबैक सिंगर: राहुल देशपांडे (मी वसंतराव)
  • सर्वश्रेष्ठ फीमेल प्लेबैक सिंगर: नचम्मा  (एके अयप्पन कोशियम)
  • सर्वश्रेष्ठ डायरेक्टर: सच्चिदानंदन केआर (एके अयप्पन कोशियम)
  • मोस्ट फ्रेंडली फिल्म स्टेट: मध्य प्रदेश
  • स्पेशल मेंशन अवॉर्ड: यूपी और उत्तराखंड को संयुक्त रूप से