AIFF पुरस्कार: सुनील छेत्री और मनीषा कल्याण वर्ष के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर चुने गए

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) ने वर्ष 2021-22 (AIFF Awards) के ‘सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर’ पुरस्कारों की घोषणा हाल ही में की थी.

मुख्य बिन्दु

  • AIFF ने सुनील छेत्री को पुरुष वर्ग में और मनीषा कल्याण को महिला वर्ग में वर्ष के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर के तौर पर चुना है. भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनी छेत्री ने सातवीं बार ये खिताब अपने नाम किया है, जबकि मनीषा पहली बार इस पुरस्कार के लिए चुनीं गईं.
  • सुनील छेत्री और मनीषा को राष्ट्रीय टीम के उनके कोच क्रमश: इगोर स्टिमक और थॉमस डेनरबी ने विजेता नामित किया.
  • सुनील छेत्री, सक्रिय अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों में तीसरे सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी हैं. उनको 2007 में पहली बार इस पुरस्कार के लिए चुना गया था. उन्होंने इसके बाद 2011, 2013, 2014, 2017 और 2018-19 सत्र में भी यह पुरस्कार जीता.
  • मनीषा कल्याण ने 2020-21 सत्र में साल की सर्वश्रेष्ठ उभरती हुई महिला फुटबॉलर का पुरस्कार जीता था. उन्होंने हाल ही में साइप्रस के शीर्ष डिवीजन चैंपियन ‘अपोलोन लेडीज’ के साथ एक बहु-वर्षीय अनुबंध किया है. इस टीम ने 2022-23 यूएफा महिला चैंपियंस लीग के क्वालीफाइंग दौर में जगह बनाई है.

AIFF पुरस्कार (2021-22): एक दृष्टि

  • वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला फुटबॉलर: मनीषा कल्याण
  • वर्ष के सर्वश्रेष्ठ पुरुष फुटबॉलर: सुनील छेत्री
  • वर्ष की सर्वश्रेष्ठ उभरती हुई महिला खिलाड़ी: मार्टिना थोकचोम
  • वर्ष का सर्वश्रेष्ठ उभरता हुए पुरुष खिलाड़ी: विक्रम प्रताप सिंह
  • वर्ष का सर्वश्रेष्ठ रेफरी: क्रिस्टल जॉन