विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप: विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने पदक जीता

बजरंग पूनिया ने कांस्य पदक जीता

कुश्ती में, जाने-माने पहलवान और ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पूनिया ने विश्व कुश्ती चैंपिनयशिप 2022 में पुरुषों के 65 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता. सर्बिया के बेलग्रेड में उन्होंने प्यूर्टो रिको के सेबास्टियन सी रिवेरा को हरा कर यह पदक जीता. 2013 में कांस्य पदक से शुरू करके इस चैंपियनशिप में पुनिया का यह चौथा पदक है.

विनेश फोगाट विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला

विनेश फोगाट ने विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप (World Wrestling Championships) 2022 में कांस्य पदक जीता है. 14 सितम्बर को सर्बिया के बेलग्रेड में 53 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीतने के बाद यह उपलब्धि हासिल की. विनेश ने मौजूदा यूरोपीयन चैम्पियन स्वीडन की ईम्मा मामग्रेन को पराजित किया था.

इसके साथ ही वह विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं. इससे पहले 2019 में कजाकिस्तान के नूर सुल्तान में उन्होंने कांस्य पदक जीता था. विनेश इस वर्ष राष्ट्रमंडल खेल की स्वर्ण पदक विजेता हैं.

विश्व कुश्ती चैंपिनयशिप 2022

विश्व कुश्ती चैंपिनयशिप (World Wrestling Championships) 2022 प्रतियोगिता 10 सितम्बर से 18 सितम्बर तक सर्बिया के बेलग्रेड में खेला गया था. यह 17वां संस्करण था. इस संस्करण में अमेरिका 7 स्वर्ण, 6 रजत और 2 कांस्य पदक के साथ प्रथम स्थान पर रहा. भारत ने कुल दो पदक जीते.