आठवां डकार अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा सम्मेलन 2022 हाल ही में सेनेगल की राजधानी डकार में आयोजित किया गया था. सेनेगल के राष्ट्रपति मैकी साल ने इस बैठक का उद्घाटन किया था.
मुख्य बिन्दु
विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने इस सम्मेलन में हिस्सा लिया था. भारत ने पहली बार डकार मंच में मंत्री स्तर पर भाग लिया.
श्री मुरलीधरन ने वैश्विक संकट और अफ्रीका में संप्रभुता विषय पर मंच को संबोधित किया. उन्होंने विकास का ऐसा आदर्श प्रस्तुत करने का आहवान किया जो अफ्रीका के नेतृत्व में जनता की प्रगति और विकास के लिये अफ्रीका केंद्रित हो.
डकार इंटरनेशनल फोरम अफ्रीका में नीति निर्माताओं के लिए एक प्रमुख कार्यक्रम है.
https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png00Team EduDosehttps://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.pngTeam EduDose2022-10-31 19:46:222022-11-03 20:44:31आठवें डकार अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा सम्मेलन सेनेगल में आयोजित किया गया