68वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: आशा पारीख को दादासाहेब फाल्‍के पुरस्‍कार

68वें नेशनल फिल्म पुरस्कारों (National Film Awards) का वितरण 30 सितम्बर को किया गया था. इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्म ने सभी विजेताओं को सम्मानित किया. इन पुरस्कारों की घोषणा जुलाई 2022 में की गई थी.

पुरस्कार समारोह में बीते जमाने की मशहूर अभिनेत्री आशा पारेख को वर्ष 2020 का दादासाहेब फाल्‍के पुरस्‍कार से सम्मानित किया गया. वह फिल्म सेंसर बोर्ड की पहली महिला चेयरपर्सन बनने का भी गौरव प्राप्त है.

श्रेष्‍ठ फीचर फिल्‍म पुरस्‍कार तमिल फिल्‍म सूराराइ पोट्टरू को दिया गया. श्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म का पुरस्कार हिन्दी फिल्म तान्‍हाजी: द् अन्संग वारि‍यर को दिया गया.

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: एक दृष्टि

  1. दादासाहेब फाल्‍के पुरस्कार (वर्ष 2020): आशा पारीख
  2. सर्वश्रेष्‍ठ फीचर फिल्म पुरस्कार: सूराराइ पोट्टरू (तमिल फिल्‍म)
  3. सर्वश्रेष्‍ठ लोकप्रिय फिल्म: तान्‍हाजी: द् अन्संग वारि‍यर (हिन्‍दी फिल्‍म)
  4. सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेता: अजय देवगन और सूर्या (फिल्‍म तानहाजी द अन्‍शन वॉरियर और सोरारई पोर्ट ट्रू के लिए क्रमशः)
  5. सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेत्री: अर्पणा बालमुरली (फिल्‍म सोरारई पोर्ट ट्रू के लिए)
  6. सर्वश्रेष्‍ठ निदेशक: सचिदानंद के आर (मलयालम फिल्‍म ए के अय्यपनम कोश्‍यूम के लिए)
  7. सर्वश्रेष्‍ठ बाल फिल्‍म: सूमी (मराठी फिल्‍म)
  8. सर्वश्रेष्‍ठ गीत: मनोज मुंतसिर (हिन्‍दी फिल्‍म साइना के लिए)
  9. सर्वश्रेष्ठ पुरुष पार्श्‍व गायक: राहुल  देशपांडे (मराठी फिल्‍म मी बसन्‍तराव के लिए)
  10. सर्वश्रेष्ठ पार्श्‍व गायिका: ननचंबा (मलयालम फिल्‍म ए के अय्यपनम कोश्‍यूम के लिए)
  11. पर्यावरण संरक्षण पर सर्वश्रेष्‍ठ फिल्‍म: तालेदंडा (कन्‍नड़ फिल्‍म)
  12. सर्वश्रेष्‍ठ छायांकन: सुप्रतिमभोल (बंगाली फिल्‍म अभियात्रिक के लिए)