नोबेल पुरस्कार 2022 के विजेता: जानिये क्या है नोबेल पुरस्कार

चिकित्सा विज्ञान: स्वीडन के अनुवांशिकी वैज्ञानिक स्वांते पाबो (Svante Paabo) को चिकित्सा विज्ञान के लिए इस वर्ष का नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize) दिया गया.

स्वंते पाबो को पेलोजेनोमिक्स (paleogenomics) के क्षेत्र में उनके शोध के लिए यह पुरस्कार दिया गया है. पेलोजेनोमिक्स में विलुप्त पूर्वजों से आधुनिक युग के मानव के विकास का अध्ययन किया जाता है.

67 वर्षीय श्री पाबो के पिता स्युने बर्गस्ट्रॉम ने भी 1982 में चिकित्सा शास्त्र का नोबेल पुरस्कार जीता था.

भौतिकी: भौतिकी का नोबेल पुरस्कार 2022 एलेन एस्पेक्ट (Alain Aspect), जॉन क्लॉसर (John Clauser) और एंटोन ज़िलिंगर (Anton Zeilinger) को प्रदान किया गया. उन्हें क्वांटम यांत्रिकी (quantum mechanics) के क्षेत्र में अनुसंधान के लिए यह पुरस्कार दिया गया है.

रसायन विज्ञान: रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार 2022 कैरोलिन बर्टोज़ी (अमेरिका), बैरी शार्पलेस (अमेरिका)  और मोर्टन मेल्डल (डेनमार्क) को दिया गया. यह पुरस्कार ‘क्लिक केमिस्ट्री और बायोऑर्थोगोनल केमिस्ट्री’ के विकास के लिए दिया गया है. यह शार्पलेस के लिए दूसरा नोबेल है, जिन्होंने 2001 में रसायन विज्ञान का नोबेल जीता था.

साहित्य: 2022 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार फ्रांसीसी लेखिका एनी एनॉक्स को दिया गया. उन्हें यह पुरस्कार साहसिक क्लिनिकल एक्यूटी (clinical acuity) पर लिखे कई लेख के लिए दिया गया है.

नोबेल शांति पुरस्कार: नोबेल शांति पुरस्कार 2022 में बेलारूस के मानवाधिकार अधिवक्ता एलेस बालियात्स्की (Ales Bialiatski) सहित दो संगठनों को दिया गया है. बालियात्स्की के साथ ही रूसी मानवाधिकार संगठन मेमोरियल और यूक्रेनी मानवाधिकार संगठन सेंटर फॉर सिविल लिबर्टीज को यह पुरस्कार मिला है.

अर्थशास्त्र: इस वर्ष अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार अमेरिका के तीन अर्थशास्त्रियों- बेन एस बर्नान्के (Ben S. Bernanke), डगलस डब्ल्यू डायमंड (Douglas W. Given to Diamond) और फिलिप एच डायबविग (Philip H. Diebwig) को दिया गया है. उन्हें यह पुरस्कार बैंकों और वित्तीय संकटों पर शोध के लिए दिया गया है.

जानिये क्या है नोबेल पुरस्कार…»