डेली कर्रेंट अफेयर्स
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने वैश्विक टीबी रिपोर्ट 2022 जारी की
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने हाल ही में वैश्विक तपेदिक/क्षयरोग (TB) (tuberculosis) रिपोर्ट 2022 जारी की थी. इस रिपोर्ट में पूरी दुनिया में टीबी के निदान, उपचार और बीमारी के बोझ पर कोविड-19 महामारी के प्रभाव के बारे में बताया गया है.
WHO टीबी रिपोर्ट 2022: मुख्य बिन्दु
- वर्ष 2021 में दुनिया भर में लगभग 6 मिलियन लोगों के क्षयरोग का निदान किया गया, जो वर्ष 2020 की तुलना में 4.5% अधिक था, जबकि इस बीमारी से पीड़ित 1.6 मिलियन रोगियों की मृत्यु हो गई.
- TB से होने वाली कुल मौतों में 187,000 मरीज HIV पॉजिटिव थे. HIV निगेटिव लोगों में वैश्विक TB से होने वाली मौतों में से लगभग 82% अफ्रीकी और दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्रों में हुईं.
- टीबी के रिपोर्ट किए गए मामलों की संख्या 2019 में 7.1 मिलियन से गिरकर 2020 में 5.8 मिलियन हो गई.
- भारत उन तीन देशों (इंडोनेशिया और फिलीपींस के साथ) में से एक था, जिसने वर्ष 2020 में इस रोग में सबसे अधिक कमी की.
- भारत ने समय के साथ अन्य देशों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है. 2015 के आधारभूत वर्ष की तुलना में 2021 में देश में टीबी के मामले में 18% की गिरावट आई.
- वर्ष 2021 में भारत में TB मरीज़ों की संख्या प्रति 100,000 जनसंख्या पर 210 रही जो कि वर्ष 2015 में 256 थी.
भारत ने BMD इंटरसेप्टर AD-1 मिसाइल के दूसरे चरण का सफल परीक्षण किया
रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने 2 नवंबर को बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस (BMD) इंटरसैप्टर AD-1 के दूसरे चरण का सफल परीक्षण किया था। यह परीक्षण ओडिसा के एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से किया गया था.
यह लंबी दूरी की इंटरसेप्टर मिसाइल है. यह दो चरण वाले ठोस ईंधन से संचालित होती है और देश में ही विकसित उन्नत नियंत्रण प्रणाली से युक्त है.
1 नवंबर: मध्य प्रदेश, कर्नाटक, पंजाब, केरल, हरियाणा, आंध्र प्रदेश और छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस
प्रत्येक वर्ष 1 नवंबर को मध्य प्रदेश, कर्नाटक, पंजाब, केरल, हरियाणा, आंध्र प्रदेश और छत्तीसगढ़ अपना स्थापना दिवस मनाते हैं. इन सभी राज्यों का गठन 1 नवंबर को ही हुआ था.
मध्य प्रदेश का गठन 1 नवंबर, 1956 को हुआ था. इसके गठन से पहले यह मध्य भारत में आता था. इस वर्ष 2022 में मध्य प्रदेश का 67वां स्थापना मनाया गया. पढ़ें पूरा आलेख…»
31 अक्टूबर: विश्व नगर दिवस
प्रत्येक वर्ष 31 अक्टूबर को ‘विश्व नगर दिवस’ (World Cities Day) के रूप में मनाया जाता है. यह दिवस शहरीकरण की चुनौतियों का सामना करने और दुनिया भर में सतत शहरी विकास में योगदान करने के उद्देश्य से मनाया जाता है.
इस वर्ष यानि 2022 के विश्व नगर दिवस की थीम ‘एक्ट लोकल टू गो ग्लोबल’ (Act Local to Go Global) है.
देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि
सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज
राष्ट्रपति ने कोहिमा में द्वितीय विश्वयुद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित किया
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 3 नवंबर को कोहिमा में द्वितीय विश्वयुद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित किया. श्रीमती मुर्मु नगालैंड की दो दिन की यात्रा पर कल कोहिमा पहुंचीं. श्रीमती मुर्मु दोपहर में मिजोरम के लिए रवाना होंगी. वे आईजॉल में मिजोरम विश्वविद्यालय के 17वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी.
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल की खरीद प्रक्रिया को मंजूरी
मंत्रिमंडल ने एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के लिए सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों की खरीद प्रक्रिया को मंजूरी दे दी है. सरकार ने पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथेनॉल मिलाने का लक्ष्य रखा है.
फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में 75 आधार अंक की वृद्धि की
अमरीका के केन्द्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में 75 आधार अंक की वृद्धि की है. इस वृद्धि का कारण मुद्रा स्फीति बताया गया है. इस वर्ष मार्च के बाद आठ महीनों में ब्याज दरों में 3.75 प्रतिशत की वृद्धि हुई है.