विदेश मंत्री डॉक्टर सुब्रमण्यम जयशंकर 8-9 नवंबर को रूस की यात्रा पर थे. इस यात्रा के दौरान उन्होंने, मॉस्को में रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ के साथ विदेश मंत्री स्तर की द्विपक्षीय वार्ता की.
भारत-रूस विदेश मंत्री स्तर की वार्ता: मुख्य बिन्दु
इस वार्ता में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय मुद्दों, विभिन्न क्षेत्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय घटनाओं पर विदेश मंत्री स्तर की वार्ता हुई.
दोनों नेता प्रमुख क्षेत्रों में संयुक्त परियोजनाओं को आगे बढ़ाने पर विचार-विमर्श किए. व्यापार और निवेश, माल-परिवहन और आपूर्ति, आपसी लेन-देन में राष्ट्रीय मुद्राओं का इस्तेमाल और ऊर्जा क्षेत्र में महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर भी चर्चा हुई.
दोनों नेता शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की भारत की अध्यक्षता, आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई और अनेक क्षेत्रीय मुद्दों पर भी चर्चा की.
https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png00Team EduDosehttps://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.pngTeam EduDose2022-11-09 19:16:132022-11-10 09:26:25विदेश मंत्री डॉक्टर सुब्रमण्यम जयशंकर की रूस यात्रा