राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2022: अचंता शरत कमल को खेल रत्न पुरस्कार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 30 नवम्बर को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार (National Sports Awards) 2022 विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए. केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्रालय ने इन पुरस्करों की घोषणा हाल ही में की थी.

इस वर्ष 40 खिलाड़ियों को पुरस्कार के लिए चुना गया था. टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल अंचता को मेजर ध्‍यानचंद खेल रत्‍न पुरस्कार के लिए चुना गया था. अर्जुन अवॉर्ड के लिए 25 खिलाड़ियों को चुना गया. 7 कोच को द्रोणाचार्य पुरस्कार और 4 खिलाड़ियों को ध्यानचंद पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई थी.

मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2022

मेजर ध्‍यानचंद खेल रत्‍न पुरस्‍कार को पहले राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से जाना जाता था. यह देश का सबसे बड़ा खेल सम्मान है. इस पुरस्कार की शुरुआत 1991–92 में हुई थी. इस पुरस्कार के विजेता को ₹25 लाख रुपये पुरस्कार राशि के रूप में दिए जाते हैं.

टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंता शरत कमल को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया गया.

अर्जुन पुरस्कार 2022

अर्जुन पुरस्कार के लिए चार साल तक लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को चुना जाता है. इस पुरस्कार का प्रारम्भ 1961 में हुआ था. अर्जुन पुरस्कार विजेता को लघु-प्रतिमाएं, प्रमाण पत्र और 15 लाख रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाता है.

इस वर्ष 25 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार दिए गए.

  1. सीमा पुनिया- एथलेटिक्स
  2. एल्डहॉस पॉल- एथलेटिक्स
  3. अविनाश मुकंद साबले- एथलेटिक्स
  4. लक्ष्य सेन- बैडमिंटन
  5. एचएस प्रणय- बैडमिंटन
  6. अमित पंघाल- बॉक्सिंग
  7. निकहत जरीन- बॉक्सिंग
  8. भक्ति प्रदीप कुलकर्णी- चेस
  9. रमेशबाबू प्रज्ञानानंदा- चेस
  10. दीप ग्रेस इक्का- हॉकी
  11. शुशीला देवी- जूडो
  12. साक्षी कुमारी- कबड्डी
  13. नयन मोनी साक्या- लॉन बॉल
  14. सागर कैलास ओवहलकर- मलखंभ
  15. एलावेनिवलारिवन- शूटिंग
  16. ओमप्रकाश मिथरवाल- शूटिंग
  17. श्रीजा अकुला- टेबल टेनिस
  18. विकास ठाकुर- वेटलिफ्टिंग
  19. अंशु- कुश्ती
  20. 20.सरिता- कुश्ती
  21. प्रवीण- वुशू
  22. मानसी गिरिशचंद्र जोशी- पैरा बैडमिंटन
  23. तरुण ढिल्लों- पैरा बैडमिंटन
  24. स्वप्निल संजय पाटिल- पैरा स्विमिंग
  25. जेर्लिन अंकिता जे- डीफ बैडमिंटन

द्रोणाचार्य पुरस्कार 2022

द्रोणाचार्य पुरस्कार उन प्रशिक्षक (कोच) को दिया जाता है जिन्होंने अन्तर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में मेडल जीतने वाले खिलाड़ी दिए जाते हैं. इस पुरस्कार का प्रारम्भ 1985 में हुआ था. द्रोणाचार्य (आजीवन) पुरस्कार के रूप में 15 लाख रुपये और नियमित द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेताओं को 10 लाख रुपये दिये जाते हैं.

इस वर्ष 7 कोच को द्रोणाचार्य पुरस्कार (नियमित और आजीवन) दिए गए.

द्रोणाचार्य पुरस्कार: नियमित

  1. जीवनजोत सिंह तेजा- तीरंदाजी
  2. मोहम्मद अली कमर- बॉक्सिंग
  3. सुमा सिद्धार्थ शिरुर- पैरा शूटिंग
  4. सुजीत मान- कुश्ती

द्रोणाचार्य पुरस्कार: आजीवन

  1. दिनेश जवाहर लाड- क्रिकेट
  2. बिमल प्रफुल्ल घोष- फुटबॉल
  3. राज सिंह- कुश्ती

खेल-कूद में लाइफटाइम अचीवमेंट के लिए 2022 के ध्यानचंद पुरस्कार​:

लंबे वक़्त तक खेल के क्षेत्र में काम करने वाले खिलाड़ियों को ध्यानचंद पुरस्कार दिया जाता है. ध्यानचंद पुरस्कार विजेता को भी लघु-प्रतिमाएं, प्रमाण पत्र और 10 लाख रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाता है.

इस वर्ष चार खिलाड़ियों को यह पुरस्कार दिया जाएगा.

  1. अश्विनी अकुंजी सी- एथलेटिक्स
  2. धर्मवीर सिंह- हॉकी
  3. बी सी सुरेश- कबड्डी
  4. निर बहादुर गुरुंग- पैरा एथलेटिक्स

खेल प्रोत्साहन पुरस्कार 2022

  1. युवा खिलाड़ियों की पहचान और प्रोत्साहन के लिए- ट्रांसस्टाडिया इंटरप्राइजेज
  2. खेल को बढ़ावा देने के लिए- कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंड्रस्टियल टेक्नोलॉजी
  3. विकास के लिए खेल- लद्दाख स्की एंड स्नोबोर्ड एसोसिएशन