भारत और ऑस्ट्रेलिया की सैन्य टुकडियों के बीच 28 नवंबर से 11 दिसम्बर तक ‘ऑस्ट्रा-हिन्द 2022’ प्रशिक्षण अभ्यास आयोजित किया गया था. इस अभ्यास का आयोजन राजस्थान में महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में किया गया था.
मुख्य बिन्दु
दोनों देशों की सेनाओं की भागीदारी के साथ ऑस्ट्रा-हिन्द श्रृंखला का यह पहला सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास था. यह भारत और ऑस्ट्रेलिया में बारी-बारी से आयोजित किया जाएगा.
इसका उद्देश्य परस्पर सैन्य संबंधों को और सशक्त बनाना, एक दूसरे की सर्वोत्तम संचालन क्षमताओं और तकनीक को समझना और अर्ध-रेगिस्तानी इलाकों में सैन्य गतिविधियों में एक साथ काम करने की क्षमता को बढ़ाना है.
अभ्यास का लक्ष्य सकारात्मक सैन्य संबंध बनाना, एक दूसरे की उत्कृष्ट पद्धतियों का आदान-प्रदान करना और समन्वय क्षमता को प्रोत्साहित करना है.
https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png00Team EduDosehttps://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.pngTeam EduDose2022-12-11 16:51:522022-12-10 16:57:06भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच प्रशिक्षण अभ्यास ऑस्ट्रा-हिन्द आयोजित किया गया