राष्ट्रपति ने 11 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 23 जनवरी को नई दिल्ली में इस वर्ष के प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्रदान किया था.
मुख्य बिन्दु
- यह पुरस्कार पांच से 18 साल तक के बच्चों को कला एवं संस्कृति, बहादुरी, नवाचार, शिक्षा, सामाजिक सेवा और खेल क्षेत्र में उनकी उन असाधारण उपलब्धियों के लिए दिया जाता है, जो राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता देने के योग्य हैं.
- प्रत्येक पुरस्कृत बच्चे को एक पदक, एक लाख रुपये नकद और प्रमाण-पत्र प्रदान किये गये.
- इन 11 बच्चों को मिला पुरस्कार:
- मास्टर आदित्य सुरेश- केरल – कला संस्कृति
- आदित्य प्रताप सिंह चौहान- छत्तीसगढ़- नवाचार
- अनुष्का जॉली- दिल्ली- सोशल सर्विस
- हनाया निसार – जम्मू – स्पोर्ट्स
- कोलागतला मीनाक्षी- आंध्र प्रदेश स्पोर्ट्स
- गौरवी रेड्डी -तेलंगाना- कला संस्कृति
- ऋषि शिव प्रसन्ना- नवाचार – कर्नाटक
- रोहन रामचंद्र – साहस- महाराष्ट्र
- संभव मिश्रा – ओडिशा- कला संस्कृति
- शौर्यजीत- गुजरात- स्पोर्ट्स
- श्रेया भट्टाचार्य- असम- कला संस्कृति