महत्वपूर्ण विविध करंट अफेयर्स प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए

सबसे दूरी पर स्थित आकाशगंगा का पता चला

वैज्ञानिकों ने पृवी से 11.1 अरब प्रकाश वर्ष की दूरी पर स्थित आकाशगंगा के एक समूह का पता लगाया है। आकाशगंगा का यह समूह अब तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार पृवी से सबसे अधिक दूरी पर स्थित है। नासा की चंद्र एक्सरे वेधशाला और अन्य दूरदर्शी की मदद से आकाशगंगा के इस समूह का पता लगाया गया है। आकाशगंगा के इस समूह को सीएल जे1001 प्लस 0220 नाम दिया गया है जो पृवी से 11.1 अरब प्रकाशवर्ष की दूरी पर स्थित है। अध्ययन के अनुसार इस आकाशगंगा का गठन 70 करोड़ वर्ष पूर्व हुआ था। सीएल जे1001 के कोर में 11 बड़ी आकाशगंगा हैं।

चर्चित व्यक्ति: मालविका राज जोशी

सत्रह साल की मालविका राज जोशी के पास 10वीं या 12वीं की स्कूली डिग्रियां तो नहीं हैं, लेकिन उनका दाखिला प्रतिष्ठित मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआइटी) में हो रहा है। दरअसल मालविका कंप्यूटर प्रोग्राम में काफी तेज हैं और उन्हें यह विषय बहुत पसंद है। मुंबई की इस लड़की को एमआइटी से विज्ञान के स्नातक की पढ़ाई करने के लिए छात्रवृति मिली है। मालविका ने तीन बार (दो रजत और एक कांस्य) पदक प्रोग्रामिंग ओलंपियाड में हासिल किया था, जिसके बाद उन्हें बिना डिग्री के ही एमआइटी में दाखिला मिल गया। दरअसल एमआइटी के एक प्रावधान के अनुसार वह विभिन्न ओलंपियाड (गणित, भौतिकी या कंप्यूटर) में मेडल जीतने वाले लड़के-लड़कियों को अपने यहां दाखिला देता है।

कर्नाटक बैंक को अवार्ड

निजी क्षेत्र के कर्नाटका बैंक को सुरक्षा एवं बचाव के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए ग्रीनटेक सेफ्टी अवार्ड दिया गया। बैंक ने बताया कि उसे इस साल का राष्ट्रीय ग्रीनटेक सेफ्टी अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान ग्रीनटेक फाउंडेशन उन संस्थानों को देती है जिसने सुरक्षा एवं बचाव के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया हो।

अमेरिकी कंपनी के सीईओ बने अजय गोपाल

आईआईटी बंबई के छात्र रहे साफ्टवेयर क्षेत्र के दिग्गज भारतीय मूल के अजय गोपाल को पेन्सिलवेनिया की कंपनी एएनएसवाईएस का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया गया है। वह अगले साल एक जनवरी से पद संभालेंगे। यह कंपनी इंजीनियरिंग सिमुलेशन साफ्टवेयर बनाती है और जिसका इस्तेमाल विभिन्न उद्योगों में उत्पादों के डिजाइन के परीक्षण में किया जाता है।

अरुणा-प्रभा चैनल इस साल के अंत तक

इस साल के आखिर तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्वोत्तर के लिए दूरदर्शन के नए चैनल ‘अरुण प्रभा’ को समर्पित करेंगे। इस चैनल से पूर्वोत्तर के लोगों की भाषा और संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा।

पद्मा सचदेव को सरस्वती सम्मान

मशहूर कवि और लेखिका पद्मा सचदेव को प्रतिष्ठित सरस्वती सम्मान से नवाजा गया।
उन्हें डोगरी भाषा में अपनी जीवनी ‘चिट्ट चेटे’ लिखने के लिए 2015 का सरस्वती पुरस्कार दिया गया है। 76 वर्षीय लेखिका की जीवनी 2007 में प्रकाशित हुई थी।

एमटीवी म्यूजिक वीडियो अवॉर्ड में बेओंस सबसे आगे

एमटीवी वीडियो म्यूजिक अवॉर्ड्स की इस साल की सूची में बेओंस सबसे ऊपर हैं। उनके राजनीतिक गीत ‘फार्मेशन’ को ‘वीडियो ऑफ दि ईयर’ और ‘बेस्ट फीमेल वीडियो’ का अवॉर्ड मिला। उन्हें बेस्ट कोरियोग्राफी, बेस्ट डायरेक्शन, बेस्ट सिनेमेटोग्राफी और वीडियो अल्बम ‘फार्मेशन’ के लिए बेस्ट एडीटिंग अवॉर्ड मिले। बेओंस के वीडियो अल्बम ‘फार्मेशन’ को प्रतिष्ठित ‘वीडियो ऑफ दि ईयर’ पुरस्कार मिला।

वनस्पति और जीव रक्षा के लिए लगा आध्यात्मिक मेला

चेन्नई में आठवें ‘हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेला-2016’ का आयोजन किया गया। मेले का मकसद लोगों को वनों के संरक्षण, वन्य जीवन की रक्षा, पर्यावरण का संरक्षण और मानवीय मूल्य जैसे विषयों से जोड़ना और जागरुक करना था।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2009 से हर साल ‘हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेले’ का आयोजन किया जाता है जहां अलग-अलग हिंदू संगठन समाजहित के अपने-अपने कामों को प्रदर्शित करते हैं ताकि और भी लोग ऐसे कामों के लिए प्रेरित हो सकें।

जन्मदिन विशेष – मेजर ध्यानचंद: कुछ स्मरणीय तथ्य

  • ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त 1905 को इलाहाबाद के राजपूत घराने में हुआ।
  • ध्यानचंद प्रारंभिक शिक्षा के बाद 16 साल की उम्र में साधारण सिपाही के तौर पर भर्ती हो गए। ध्यानचंद को हॉकी खेलने के लिए प्रेरित करने का श्रेय रेजीमेंट के एक सूबेदार मेजर तिवारी को है।
  • हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्म दिन को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार अर्जुन और द्रोणाचार्य पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं। 1956 में उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।
  • फुटबॉल में पेले और क्रिकेट में जो स्थान ब्रेडमेन का है, वहीँ स्थान हॉकी में ध्यानचंद का है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय हॉकी मैचों में 400 से अधिक गोल किए। ध्यानचंद ने हॉकी में जो कीर्तिमान बनाए, उन तक आज भी कोई खिलाड़ी नहीं पहुंच सका है।
  • उनकी हॉकी की जादूगरी देखकर जर्मनी के तानाशाह हिटलर ने उन्हें जर्मनी की तरफ से खेलने की पेशकश कर दी थी।
  • दूसरे विश्व युद्ध से पहले ध्यानचंद ने 1928 एम्सटर्डम, 1932 लॉस एंजिल्स और 1936 बर्लिन में लगातार तीन ओलंपिक में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल दिलाए। भारतीय ओलंपिक संघ ने ध्यानचंद को शताब्दी का खिलाड़ी घोषित किया था।
  • मेजर ध्यानचंद का 3 दिसंबर, 1979 को नई दिल्ली में देहांत हो गया। झांसी में उनका अंतिम संस्कार किसी घाट पर न होकर उस मैदान पर किया गया, जहां वे हॉकी खेला करते थे।

दुनिया का सबसे बूढ़ा शख्स इंडोनेशिया में

इंडोनेशियाई मान्यता-प्राप्त दस्तावेजों के अनुसार मध्य जावा के रहने वाले 145 वर्षीय म्बाह गोथो अब तक दुनिया के सबसे वृद्ध व्यक्ति है। उनका जन्म 31 दिसम्बर 1870 को हुआ था। अभी तक दुनिया का सबसे बूढ़े व्यक्ति का खिताब फ्रांस के जैन कालमेंट के नाम है, जो 122 साल तक जीवित रहे। हालांकि अभी यह निश्चित नहीं है कि गोथो का नाम दुनिया के सबसे बूढ़े व्यक्ति के रूप में दर्ज किया जाएगा या नहीं क्योंकि अभी स्वतंत्र रूप से उनके दस्तावेजों की पुष्टि नहीं हो सकी है।

प्रो. आरबी सिंह अंतरराष्ट्रीय भूगोल संघ के उपाध्यक्ष

प्रथम भारतीय भूगोलवेत्ता व दिल्ली विविद्यालय के भूगोल विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. आरबी सिंह दूसरी बार अंतरराष्ट्रीय भूगोल संघ के उपाध्यक्ष चुने गए। इसके अलावा प्रो. सिंह अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक संघ में शहरी स्वास्य एवं कल्याण के भी सदस्य मनोनीत किए गए हैं। इनका नाम भारतीय राष्ट्रीय वैज्ञानिक अकादमी ने मनोनीत किया है। प्रो. सिंह भारत सरकार के प्रतिष्ठित समितियों जैसे पर्यावरण एवं वन मंत्रालय, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन केन्द्र के भी विशेषज्ञ हैं। प्रो सिंह भूगोल विभाग के दिल्ली स्कूल ऑफ ईकोनॉमिक्स में प्रोफेसर हैं। प्रो सिंह ने विश्वभर के सेमिनारों में करीब 35 से अधिक देशों में शोधपत्र प्रस्तुत किये हैं।

बृहस्पति के नजदीक से गुजरा नासा का जूनो यान

सौर ऊर्जा से चलने वाले नासा के जूनो अंतरिक्षयान ने पहली बार बृहस्पति के सबसे निकट से उड़ान भरने में सफलता प्राप्त की। यह बृहस्पति के महज 4,200 किलोमीटर के ऊपर से गुजरा। ऐसा पहली बार हुआ है जब मानव निर्मित कोई यान इस ग्रह के इतने निकट तक पहुंचा हो। बृहस्पति के पास से गुजरने के बाद शुरआती विश्लेषण में ये संकेत मिले हैं कि सबकुछ योजना के अनुरूप हुआ और जूनो पूरी दक्षता के साथ कार्य कर रहा है। जूनो का मिशन फरवरी 2018 में समाप्त होगा और इस दौरान बृहस्पति के निकट से इसके 35 और बार गुजरने की योजना है। इस अंतरिक्षयान को पांच अगस्त 2011 को फ्लोरिडा से प्रक्षेपित किया गया था और यह इस वर्ष चार जुलाई को बृहस्पति के निकट पहुंचा था।

सोशल मीडिया में टॉप पर पहुंचे प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया पर देश के सबसे लोकप्रिय व्यक्ति हो गये हैं। फेसबुक पर प्रधानमंत्री मोदी भारत के सबसे लोकप्रिय व्यक्ति पहले से हैं, अब ट्वीटर पर भी वे सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले व्यक्ति हो गए।
ट्वीटर पर 2 करोड़, 22 लाख से भी ज्यादा फॉलोवर्स के साथ नरेन्द्र मोदी देश में अमिताभ बच्चन को पीछे छोड़ शिखर पर पहुंच गए हैं।
अगर पूरी दुनिया में वैश्विक नेताओं या राष्ट्राध्यक्षों की बात करें तो प्रधानमंत्री पहले से ही बराक ओबामा के बाद दुनिया के दूसरे सबसे लोकप्रिय नेता हैं।
फेसबुक पर प्रधानमंत्री मोदी के साढ़े 3 करोड़ से भी ज्यादा फोलोवर्स हैं, जो देश में सबसे ज्यादा हैं।
सोशल मीडिया का इस्तेमाल प्रधानमंत्री सुशासन के साथ ही जनता से सीधे सुझाव औऱ फीडबैक लेने में भी करते हैं। माई गॉव प्लैटफॉर्म के ज़रिए 36 लाख से ज्यादा भारतीय सरकार की नीतियों में सीधी भागीदारी कर रहे हैं।
सोशल मीडिया के ज़रिए देश के करोड़ों जनमानस से प्रधानमंत्री सीधे जुड़े रहते हैं तो उन्होंने इसकी मदद से मेक इन इंडिया, स्वच्छ भारत, मन की बात और सेल्फी विद डॉटर जैसे अभियानों से लोगों को जोड़ने में भी खासी सफलता पाई है।

मिला लापता अंतरिक्ष यान

नासा ने दो साल पहले गुम हुए अंतरिक्ष यान स्टीरियो-बी (सोलर टेरेस्ट्रियल रिलेशंस ऑब्जर्वेटरीज) को खोज निकाला है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने स्टीरियो-बी से मिले संकेत के आधार पर इससे दोबारा संपर्क स्थापित कर लिया हैं।
गौरतलब है सूर्य की दुर्लभ तस्वीरें लेने के लिए अक्टूबर, 2006 में स्टीरियो-बी और स्टीरियो-ए अंतरिक्ष यान भेजे गए थे। तकनीकी खामियों के कारण 01 अक्टूबर, 2014 को इस अंतरिक्ष यान का नासा से संपर्क टूट गया था। नासा के वैज्ञानिक पिछले 22 महीनों से स्टीरियो-बी की खोज में जुटे थे। हालांकि, स्टीरियो-बी से संपर्क टूटने के बीच स्टीरियो-ए ने अपना काम लगातार जारी रखा।

जन्मदिन विशेष – मदर टेरेसा: कुछ स्मरणीय तथ्य

  • मदर टेरेसा का जन्म 26 अगस्त, 1910 को वर्त्तमान मेसेडोनिया के स्कॉप्जे में हुआ था।
  • उनका वास्तविक नाम अगनेस गोंझा बोयाजिजू था।
  • मदर टेरेसा मिशनरीज ऑफ चैरिटी के संस्थापक थे।
  • 18 साल की उम्र में उन्होंने सिस्टर्स ऑफ़ लोरेटो में शामिल होने का फैसला ले लिया।
  • मदर टेरेसा 6 जनवरी, 1929 को कोलकाता में लोरेटो कॉन्वेंट पंहुचीं और 1944 में वह हेडमिस्ट्रेस बन गईं।
  • मदर टेरेसा ने पटना के होली फॅमिली हॉस्पिटल से आवश्यक नर्सिग ट्रेनिंग पूरी की और 1948 में वापस कोलकाता आ गईं।
  • 7 अक्टूबर 1950 को उन्हें वैटिकन से मिशनरीज ऑफ़ चैरिटी की स्थापना की अनुमति मिल गयी। इस संस्था का उद्देश्य भूखों, निर्वस्त्र, बेघर, लंगड़े-लूले, अंधों, चर्म रोग से ग्रसित और ऐसे लोगों की सहायता करना था।
  • मदर टेरेसा को मानवता की सेवा के लिए भारत सरकार ने पहले 1962 में पद्मश्री और बाद में 1980 में देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से अलंकृत किया।
  • मदर टेरेसा को 1979 में नोबेल शांति पुरस्कार मिला।
  • लगातार ख़राब सेहत के कारण 13 मार्च 1997 को उन्होंने ‘मिशनरीज ऑफ चैरिटी’ के मुखिया का पद छोड़ दिया और 5 सितम्बर, 1997 को उनकी मौत हो गई।
  • मानव सेवा और ग़रीबों की देखभाल करने वाली मदर टेरेसा को पोप जॉन पाल द्वितीय ने 19 अक्टूबर, 2003 को रोम में “धन्य” घोषित किया।
  • 15 मार्च 2016 को पोप फ्रांसिस ने कार्डिनल परिषद में मदर टेरेसा को संत की उपाधि देने की घोषणा की। मदर टेरेसा को यह उपाधि इसी साल 4 सितंबर को दिया जाएगा।

डोडो पक्षी का अस्थि पंजर होगा नीलाम

लगभग चार सौ साल पहले विलुप्त हो चुके डोडो पक्षी का दुर्लभतम अस्थि पंजर आगामी नवंबर में नीलाम होने वाला है। यह अस्थि पंजर लगभग पूरे पक्षी का है और पक्षी की अलग-अलग हड्डियों को जोड़कर इसे 2000 के शुरूआती वर्षों में ही पूरा कर लिया गया था। मारीशस के पोर्ट लुईस में इस अस्थि पंजर को प्रदर्शनी में रखा गया है। अस्थि पंजर की नीलामी कर रहे विक्रेता ने 1970 से 1980 तक इस पंजर को पूरा करने के लिए अलग अलग जगह से पक्षी की हड्डियां खरीदी थीं। डोडो पक्षी सिर्फ मारिशस में रहते थे और इन पक्षियों को सबसे पहले डच नाविकों ने 1598 में देखा था लेकिन उसके 70 साल बाद ही धरती से इनका नामोनिशान खत्म हो गया। पक्षी लगभग एक मीटर लंबा होता था और इसका वजन 10 से 20 किलोग्राम के बीच होता था।

पृथ्वी जैसा नया ग्रह मिला

वैज्ञानिकों ने पृथ्वी जैसे एक ग्रह का पता लगाया है। इसे देखते हुए यह ग्रह हमारे सौरमंडल के बाहर यह ऐसी जगह हो सकती है जहां जीवन मुमकिन हो। यह ग्रह प्रॉक्सिमा सेंताउरी तारे की परिक्रमा करता है। यह तारा हमारे सोलर सिस्टम में सबसे नजदीक है। इस नए संसार को प्रॉक्सिमा बी नाम दिया गया है और यह 11 दिन में अपनी परिक्रमा पूरी करता है। साथ ही इसका तापमान इसकी सतह पर तरल अवस्था में जल के ठहरने के लिहाज से मुनासिब है। रिसर्चरों ने कहा है कि यह पर्वतों की दुनिया पृथ्वी से थोड़ी बड़ी है और हमारा सबसे नजदीक बिना गैर-सौरीय ग्रह है।

सिंगापुर बना बिना ड्राइवर टैक्सी चलाने वाला पहला देश

दुनिया की पहली सेल्फ ड्राइविंग टेक्सी सर्विस 25 अगस्त से सिंगापुर में शुरू हो गयी है। नुटोनोमी नाम की एक वेहिकल स्टार्टअप कंपनी ने यह टेक्सी सर्सिस शुरू की है। ये कार GPS टेक्नॉलोजी की मदद से काम करती है। इन कारों में वॉयस मेल, 3 कैमरे और रडार भी लगाया गया है। ये कैमरे कार के रास्ते में आने वाली दिक्कतों और ट्रैफिक लाइट्स को डिटेक्ट करने का काम करते हैं।

आकाशवाणी की मैत्री सेवा की शुरुआत

भारत और बांग्लादेश के बीच आपसी मित्रता में 23 अगस्त को एक नया अध्याय लिखा गया। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कोलकाता में बंगला श्रोताओं के लिए आकाशवाणी की मैत्री सेवा और एक वेबसाइट की शुरुआत की।

मैत्री सेवा: एक दृष्टि

  • यह सेवा भारत और बांग्लादेश के बीच एक साझा मंच की तरह काम करेगी और बंगला संस्‍कृति के संरक्षण में बड़ी भूमिका निभाएगी।
  • मैत्री चैनल स्‍वदेशी तकनीक से निर्मित एक हजार किलोवॉट उच्‍च क्षमता वाला चैनल है।
  • यह मीडियम वेब के जरिए 594 किलोहर्ट्ज़ की फ़्रीक्वेन्सी पर समूचे बांग्‍लादेश में सुना जा सकता है।

बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ की ब्रैंड एंबेसडर बनीं साक्षी

रियो ओलंपिक खेलों में भारत को पहला पदक दिलाने वाली पहलवान साक्षी मलिक ‘बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ’ कार्यक्रम के लिए हरियाणा का ब्रैंड अम्बैस्डर नियुक्त किया गया है।

दुनिया का सबसे बड़ा मोती

एक मछुआरे के पास दुनिया का सबसे बड़ा मोती मिला है। इसकी कीमत लगभग 670 करोड़ रुपये आंकी गई है।
इसका वजन 34 किलो है और 26 इंच लंबा है। फिलिपिन्स में मिले इस सबसे बड़े और विशाल मोती की कीमत अन्तर्राष्ट्रीय बजार में लगभग 10 करोड़ डॉलर (670 करोड़ रुपये) बताई जा रही है। यह मोती 6.4 किलो वजनी ‘पर्ल ऑफ अल्लाह’ से कई गुना बड़ा है। पर्ल ऑफ अल्लाह को अब तक का सबसे बड़ा मोती माना जाता था जिसकी कीमत 4 करोड़ डॉलर (260 करोड़ रुपये) है।

एयरकंडीशनर के लिए नई रेटिंग पद्धति

ब्यूरो आफ एनर्जी एफीशिएंसी (बीईई) ने एयर कंडीशनरों के लिए एक नई रेटिंग पद्धति ‘‘इंडियन सीजनल एनर्जी एफिसिएंसी रेशियो’ विकसित की है जिसके तहत अलग-अलग क्षेत्रों के तापमान को ध्यान में रखते हुए कंपनियों को रेटिंग प्रदान की जाने की व्यवस्था है। नई पद्धति से उपकरणों की ऊर्जा संरक्षण के उच्च मानक को स्थापति करने में मदद मिलेगी। इसके तहत रेटिंग तापमान के हिसाब से विकसित की गई है। इस नई पद्धति को जनवरी 2018 से पालन करना अनिवार्य होगा जबकि कई कंपनियां इन्वर्टर एयर कंडीशनर के लिए इसका पहले से ही इस्तेमाल कर रही है।

सबसे बड़ा विमान टेस्ट उड़ान में क्रैश

दुनिया का सबसे बड़ा विमान एयरलैंडर 10 पूर्वी इंग्लैंड में अपनी दूसरी उड़ान परीक्षण के दौरान 24 अगस्त को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बेडफोर्डशायर में काडिर्ंगटन एयरफील्ड स्थित अपने बेस पर टेलीग्राफ के एक खंभे से टकराने के बाद एयरलैंडर 10 क्षतिग्रस्त हो गया। 3.3 करोड़ डॉलर की लागत वाली विमान की कंपनी हाइब्रिड एयर वीकल्स ने बताया कि चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित और ठीक हैं तथा कोई घायल नहीं हुआ है। गार्डियन की खबर के मुताबिक यह सबसे बड़े यात्री विमान से करीब 15 मीटर लंबा है और हेलियम के इस्तेमाल से 92 मील प्रति घंटा की रफ्तार से यात्रा करता है। एयरलैंडर ने 17 अगस्त को और किसी परेशानी के अपना पहला उड़ान परीक्षण पूरा किया था।

पाक में दाऊद के 6 ठिकानों पर UN की पुष्टि

भारत द्वारा मुहैया कराए गए अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहीम के पाकिस्तान के ठिकानों पर संयुक्त राष्ट्र ने पुष्टि की है। संयुक्त राष्ट्र की ओर से पाकिस्तान में अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहीम के उन नौ पतों में छह की स्पष्ट तौर पर पुष्टि हुई है जो भारत ने मुहैया कराए हैं। दाऊद वर्ष 1993 में मुंबई में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों के मामले में भारत में वांछित है। इन हमलों में 257 लोग मारे गए थे और लगभग एक हजार लोग घायल हुए थे।

रामचंद्रन ओलंपिक आर्डर से सम्मानित

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष एन रामचंद्रन को ओलंपिक खेलों में उनके योगदान के लिए ‘ओलंपिक आर्डर’ से सम्मानित किया गया है। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति(आईओसी) के अध्यक्ष थामस बाक ने आईओए अध्यक्ष रामचंद्रन को इस अवार्ड से सम्मानित किया है।
ओलंपिक आर्डर इन खेलों से जुड़ा सबसे बड़ा सम्मान है जो खेलों में अधिकारी के योगदान के लिए प्रदान किया जाता है। मई 1975 के बाद से यह अवार्ड दिया जा रहा है।

राकेश मोहन फेलो नामित

दिग्गज अर्थशास्त्री तथा रिजर्व बैंक के पूर्व डिप्टी गवर्नर राकेश मोहन को प्रतिष्ठित येल यूनिवर्सिटी के नियंत्रण मामलों के संस्थान का वरिष्ठ फेलो नामित किया गया है। मोहन येल जैकसन इंस्टीट्यूट फार ग्लोबल अफेयर्स में 2016-17 के 15 वरिष्ठ फेलो के वर्ग से जुड़ेंगे। वरिष्ठ फेलो विभिन्न क्षेत्रों के अंतरराष्ट्रीय मामलों के दिग्गज हैं और वे एक साल या सेमेस्टर येल शिक्षण पाठ्यक्रमों से छात्रों को परामर्श देने से जुड़े रहे हैं।

न्यायमूर्ति मंजुला बनीं बंबई हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश

न्यायमूर्ति मंजुला चेल्लूर ने 22 अगस्त को बंबई उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ ली। वह बंबई उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश पद पर पहुंचने वाली दूसरी महिला हैं। कलकत्ता उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति चेल्लूर का बंबई उच्च न्यायालय में तबादला किया गया है। उन्होंने न्यायमूर्ति डीएच वघेला का स्थान लिया है जो 10 अगस्त को बंबई उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के पद से सेवानिवृत हुए।

हेन्डरसन का निधन

सत्तर के दशक में जानलेवा बीमारी का रूप ले चुकी चेचक के उन्मूलन के लिए विश्व स्वास्य संगठन के टीकाकरण कार्यक्रम के प्रमुख रहे डीए हेन्डरसन का 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

ब्रिक्स देशों की महिला सांसदों का सम्मेलन सम्पन्न

ब्रिक्स देशों की महिला सांसदों का दो दिवसीय सम्मेलन 21 अगस्त को जयपुर में घोषणापत्र के साथ सम्पन्न हो गया। ब्राजील, रूस, दक्षिण अफ्रीका, चीन और भारत ने सर्वसम्मति से जयपुर डिक्लेरेशन के प्रस्ताव को पारित किया। जयपुर घोषणापत्र में सदस्य देश इस बात पर सहमत हुए कि सतत विकास 2030 तक के लक्ष्य हासिल करने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ाने तथा आपसी सहयोग को और मजबूत किया जाए। घोषणापत्र में बदलते पर्यावरण से जलवायु परिवर्तन, खाद्य उत्पादन और जीव जन्तुओं पर गहरा प्रभाव पड़ रहा है। यह सब के लिए सबसे बड़ी चिन्ता का विषय है और इसके समाधान के लिए सभी को योजना बनाकर संयुक्त प्रयास करने पड़ेंगे।

कनाडा के हाउस ऑफ कॉमन में पहली सिख महिला

कनाडा के हाउस ऑफ कॉमन में पहली बार किसी सिख महिला को सदन का नेता चुना गया है। इस पद पर पहुंचने वाली वह पहली महिला हैं। गवर्नर जनरल डेविड जॉनसन ने उन्हें ओटावा के रिडियू हॉल में शपथ दिलाई। भारतीय मूल की चग्गर ने इसे अपने राजनीतिक जीवन का बड़ा अवसर बताया। 36 वर्षीय चग्गर ने इस मौके पर कनाडावासियों का शुक्रिया अदा किया।

आईटी स्टार्टअप के मामले में टॉप थ्री में भारत

स्टार्टअप इंडिया, डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया आदि जैसी महत्वाकांक्षी सरकारी योजनाओं के कारण सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र के स्टार्टअप्स की संख्या के मामले में भारत विश्व में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। उद्योग एवं वाणिज्य संगठन एसोचैम तथा शोध संस्थान थाट आर्बिटरेज द्वारा तैयार एक संयुक्त रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार देश में आईटी क्षेत्र के स्टार्टअप्स की संख्या वर्ष 2015 के 4400 हो गई है। अमेरिका 4700 स्टार्टअप्स के साथ शीर्ष पर तथा ब्रिटेन 4500 स्टार्टअप्स के साथ दूसरे स्थान पर है। सभी क्षेत्र के स्टार्टअप्स के मामले में भी भारत शीर्ष पांच में शामिल है। देश में सभी क्षेत्र के कुल स्टार्टअप्स की संख्या 10 हजार है। चीन में भी इतने ही स्टार्टअप्स हैं। अमेरिका इस संदर्भ में भी 83000 स्टार्टअप्स के साथ शीर्ष पर है। रिपोर्ट के अनुसार देश में बेंगलुरु शहर आईटी स्टार्टअप्स के आकर्षण का सबसे बड़ा केन्द्र है। यह सर्वाधिक 26 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ पहले स्थान पर है। इसके बाद 23 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) दिल्ली दूसरे और 17 प्रतिशत के साथ मुंबई तीसरे स्थान पर है।

दीपा मेहता करेंगी द.एशिया फिल्मोत्सव की शुरुआत

भारतीय-कनाडाई निर्देशक दीपा मेहता पांचवें वार्षिक वाशिंगटन डीसी दक्षिण एशिया फिल्म महोत्सव का उद्घाटन करेंगी। इस तीन दिवसीय वार्षिक महोत्सव की शुरुआत 9 सितम्बर को होगी। इसमें दक्षिण एशियाई देशों की फिल्मों और डॉक्यूमेंटरियों को दिखाया जाएगा। बांग्ला फिल्मकार सुमन घोष की फिल्म ‘‘मी अमोर’ की स्क्रीनिंग के साथ इस फिल्म महोत्सव की शुरुआत होगी। फिल्म में परमब्रत चटर्जी और राइमा सेन ने प्रमुख भूमिका निभाई है। दिवंगत गजल गायक जगजीत सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए ‘‘कागज की कश्ती’ नामक एक डॉक्यूमेंटरी भी दिखाई जाएगी।

रेलवे अपने धरोहर को प्रदर्शित करने के लिए गूगल से करेगा साझेदारी

रेलवे डिजिटल मंचों पर अपनी विरासतों को प्रदर्शित करने और उनका डिजटलीकरण के लिए गूगल के साथ साझेदारी करेगा। गूगल रेलवे की विरासतों का डिजिटलीकरण करने और उनकी मुफ्त सार्वभौमिक ऑनलाइन पहुंच सुनिश्चित कराने के वास्ते उनका डिजिटल भंडार तैयार करने में मदद पहुंचाने के लिए उसके साथ साझेदारी करेगा। भारतीय रेलवे के पास पुलों, भाप इंजनों, भवनों, कलाकृतियों और संग्रहालयों जैसी ढेरों विरासत हैं जिन्हें नियंत्रण दर्शकों के लिए प्रदर्शित किया जा सकता है।

उर्जित पटेल होंगे आरबीआई के नए गवर्नर

उर्जित पटेल को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) का नया गवर्नर नियुक्त किया गया है। वह रघुराम राजन का स्थान लेंगे। राजन 4 सितंबर को गवर्नर पद से मुक्त हो रहे हैं। उर्जित पटेल इस समय रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर हैं। वह डिप्टी गवर्नर से रिजर्व बैंक के गवर्नर बनने वाले आठवें व्यक्ति होंगे। उर्जित पटेल ने येल विश्वविद्यालय से पीएचडी (अर्थशास्त्र) किया है। और ऑक्सफोर्ड से एमफिल की पढ़ाई की है। राजन का कार्यकाल 4 सितंबर को खत्म हो रहा है, जिसके बाद उर्जित पटेल गवर्नर का पद संभालेंगे

प्रधानमंत्री का चर्चित सूट गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहने हुए सूट को अब गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने नीलामी में बिके दुनिया के सबसे महंगे सूट के तौर पर मान्यता दी है। इस सूट को तीन दिन की नीलामी के बाद एक हीरे के व्यापारी ने खरीदा थी।
इस सूट को सूरत के 62 साल हीरे के व्यापारी लालजीभाई पटेल ने 4.31 करोड़ रुपए में इसे खरीदा था और इस रकम को गंगा नदी के लिए चलाए जा रहे सस्वच्छ भारत अभियान के लिए दिया गया।
गौरतलब है पीएम मोदी ने इस सूट को अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की भारत में जनवरी यात्रा के दौरान पहना था। और इस सूट की विपक्षी पार्टियों ने खूब आलोचना की थी। इस सूट पर पीएम मोदी का पूरा नाम गोल्डन लेटर्स में लिखा हुआ है।

दुनिया का सबसे ऊँचा और लम्बा शीशे का पुल

चीन ने दुनिया के सबसे ऊंचे और लंबे शीशे के पुल को आम जन के लिए 20 अगस्त को खोल दिया। 1,410 फुट लंबा यह पुल हुनान प्रांत के झांगजियाजी कैनयान में स्थित है और जमीन से 300 मीटर ऊपर है। इस पुल से गुजरने वाले यात्री 99 त्रिस्तरीय शीशे की पट्टी से बने रास्ते से गुजरते हैं।
इस पुल के निर्माण पर 34 लाख डॉलर की लागत आई है। छह मीटर चौड़े इस पुल की डिजाइन इजरायली वास्तुकार हैम दोतन ने तैयार की है। यह पुल अपने वास्तु और निर्माण के लिए दुनिया में रिकॉर्ड बन गया है।

दुनिया के सबसे बड़े जहाज ने पहली उड़ान भरी

दुनिया के सबसे बड़े जहाज ‘एयरलैंडर 10’ ने मध्य इंग्लैंड के कार्डिंग्टन में एक हवाई अड्डे से उड़ान भरी। इससे 85 साल पहले ‘आर101’ ने अक्तूबर 1930 में इसी हवाई अड्ड़े से उड़ान भरी थी और यह फ्रांस में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। निर्माता हाईब्रिड एयर व्हिकल (एचएवी) के मुताबिक 92 मीटर लंबे एयरलैंडर 10 को मूल रूप से अमेरिकी सेना के विजिलेंस विमान के तौर पर बनाया गया है लेकिन इसका इस्तेमाल माल ढोने समेत कमर्शियल कामों में भी किए जाने की संभावना है।
एयरलैंडर 10 के निर्माता एचएवी को इस परियोजना को बनाने के लिए ब्रिटेन की सरकार से 37 लाख डॉलर की आर्थिक मदद मिली थी। फर्म ने एयरलैंडर को ‘मौजूदा समय में उड़ान भर रहा सबसे बड़ा विमान’ करार दिया था। एचएवी के मुताबिक एयरलैंडर 4,880 मीटर तक और 148 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ान भर सकता है।

स्वतंत्रता सेनानियों की पेंशन में वृद्धि

सरकार ने स्वतंत्रता सेनानियों और उनके आश्रितों की पेंशन राशि बढ़ा दी है। बढ़ी हुई पेंशन 15 अगस्त से लागू मानी जाएगी। प्रधानमंत्री ने लाल किले की प्राचीर से अपने संबोधन में स्वतंत्रता सेनानियों को केंद्र सरकार से दी जाने वाली पेंशन राशि में 20 प्रतिशत की वृद्धि करने का ऐलान किया था।

दही हांडी प्रतियोगिता में किशोर बच्चे पर रोक

दक्षिण भारत में सदियों से चली आ रही जल्लीकट्टू की परंपरा पर रोक लगाने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र में लोकप्रिय दही हांडी को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने कहा है कि किशोर उम्र के बच्चे यानी 18 साल से कम उम्र के बच्चे इसमें हिस्सा नहीं ले सकते हैं। साथ ही अदालत ने हांडी की अधिकतम ऊंचाई 20 फीट रखने के हाई कोर्ट के आदेश में भी कोई बदलाव करने से इनकार कर दिया।

भारतीय मूल की नीरा टंडन हिलेरी क्लिंटन की प्रचार टीम में

भारतीय अमेरिकी मूल की नीरा टंडन को अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन की प्रचार टीम के ट्रांजिशन प्रोजेक्ट का सह प्रमुख बनाया गया है। यह विभाग हिलेरी के राषट्रपति बनने की स्थिति में सत्ता के सहज हस्तांतरण की निगरानी करेगा। पूर्व मंत्री केन सालजार की अध्यक्षता वाले क्लिंटन-केन ट्रांजिशन प्रोजेक्ट को सत्ता के सहज हस्तांतरण को सुनिश्चित करने का काम सौंपा गया है।

चार राज्यों में नये राज्यपाल

मणिपुर: पिछले दिनों केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने वालीं नजमा हेपतुल्ला को मणिपुर का राज्यपाल बनाया गया है। वे मणिपुर की 18 वीं राज्यपाल होंगी। अभी मेघालय के राज्यपाल वी शणमुगनाथन मणिपुर के राज्यपाल का प्रभार संभाले हुए थे।
पंजाब: राजस्थान के रहने वाले भाजपा के पूर्व सांसद वीपी सिंह बदनौर को पंजाब का राज्यपाल बनाया गया है। बदनौर, कप्तान सिंह सोलंकी की जगह लेंगे जो हरियाणा के साथ-साथ पंजाब के भी राज्यपाल की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
असम: पूर्व सांसद बनवारी लाल पुरोहित को असम का राज्यपाल बनाया गया है। वे पदमनाभा बालकृष्ण आचार्य की जगह लेंगे।
अंडमान निकोबार द्वीप समूह: दिल्ली विधानसभा में बरसों तक नेता प्रतिपक्ष रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता जगदीश मुखी को अंडमान निकोबार द्वीप समूह का उप राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वे रिटायर जनरल एके सिंह की जगह लेंगे।
फारूक खान लक्षद्वीप के नए प्रशासक
रिटार्यड आईपीएस अधिकारी एवं भाजपा के राष्ट्रीय सचिव फारूक खान को बुधवार को लक्षद्वीप का प्रशासक नियुक्त किया गया। जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियान का नेतृत्व कर चुके 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी खान भाजपा के पूर्वोत्तर के प्रभारी सचिव हैं।

हरियाणा में पुलिस में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर महिला पुलिसकर्मियों के लिए कई घोषणाएं की। इनमें महिला पुलिस व पुरु षकर्मियों का एक कैडर बनाना, पुलिस में चरणबद्ध तरीके से महिलाओं का आरक्षण 33 प्रतिशत करना, एक हजार महिला पुलिस कांस्टेबल तथा 100 महिला उप-निरीक्षकों की भर्ती करना शामिल है। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने मुठभेड़ के दौरान शहीद होने वाले पुलिसकर्मियों के परिजनों को दी जाने वाली एक्स-ग्रेशिया राशि 10 लाख रपए से बढ़ाकर 30 लाख रपए करने तथा गंभीर रूप से घायल होने पर दी जाने वाली पांच लाख रपए की राशि को बढ़ाकर15 लाख रपए करने की भी घोषणा की।

गूगल साइंस फेयर के नियंतण्र अंतिम दौर में पहुंचे दो भारतीय

दो भारतीय फातिमा और श्रीआंक सहित चार भारतीय मूल के किशोर छठे सालाना ‘‘गूगल साइंस फेयर 2016’ के नियंत्रण अंतिम दौर में पहुंचने वाले 16 प्रतिभागियों में शामिल हैं जो 50,000 अमेरिकी डॉलर की छात्रवत्ति के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे।
हैदराबाद के ‘‘वासवानी इंटरनेशनल स्कूल’ की 15 वर्षीय फातिमा ने एक ऐसी नियंतण्रपण्राली विकसित की है जो मुख्य जलाशय के द्वार और खेती के लिए पानी आपूर्ति करने वाली नहरों के संचालन को नियंत्रित कर स्वचालित जल प्रधंबन पण्राली मुहैया कराएगी। बेंगलुरू में इंदिरा नगर के ‘‘नेशनल पब्लिक स्कूल’ में दसवीं के 15 वर्षीय श्रीआंक ने ‘कीपटेब’ नाम का एक ऐसा पहना जाने वाला उपकरण विकसित किया है जो किसी व्यक्ति की रोजमर्रा की गतिविधियों को याद रखेगा।

मुंबई में मिली एक गुप्त सुरंग

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई स्थित राजभवन के नीचे अंग्रेजों के जमाने की एक सुरंग मिली है। करीब 150 मीटर लंबी यह सुरंग 12 फीट ऊंची व 3 मीटर चौड़ी है। यह सुरंग कुल 5000 स्क्वेयर फीट क्षेत्र में फैली हुई है। अब तक अंग्रेजों द्वारा इसे बनाने के पीछे की वजह रहस्य बनी हुई है।

अरुणाचल में बना एयरफोर्स को नया एयरफील्ड

भारतीय एयर फोर्स को अरुणाचल प्रदेश में चीन सीमा से महज 100 किलोमीटर की दूरी पर एक नई एयरफील्ड मिलने वाली है। यह एयरफील्ड दक्षिण पूर्व अरुणाचल में पासीघाट में स्थित है। इस आधुनिक लैंडिंग स्थल (एएलजी) का उद्घाटन इसी हफ्ते 19 अगस्त को किया जाएगा। पासीघाट एएलजी रणनीतिक रूप से काफी महत्वपूर्ण होगा, जहां से सुखोई 30 एमकेआई लड़ाकू विमान और अमेरिका निर्मित C-130J सुपर हरक्यूलिस विमान उड़ और उतर सकते हैं।

पूर्व विधानसभाध्यक्ष चरती लाल गोयल का निधन

वयोबृद्ध नेता व दिल्ली विधानसभा के प्रथम अध्यक्ष चरती लाल गोयल का 16 अगस्त को निधन हो गया। दिवंगत चरती लाल गोयल 1993 से 1998 के बीच दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष रहे। भाजपा की स्थापना के बाद वह दो दशक तक दिल्ली प्रदेश भाजपा में उपाध्यक्ष रहे और चुनावों में जीत हांसिल की। दिल्ली के उपमहापौर व दिल्ली की विधानसभाध्यक्ष के अध्यक्ष के तौर पर उनका कार्य काफी सराहनीय रहा।

देवदास की एकमात्र कॉपी देने को बांग्लादेश तैयार

बांग्लादेश भारत को 1935 में बनी पीसी बरुआ की बंगाली फिल्म देवदास की कॉपी देगा। देवदास की एकमात्र कॉपी बांग्लादेश के पास है। बांग्लादेश के और भारत के सूचना एवं प्रसारण मंत्री वेंकैया नायडू के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। शरत चंद्र चट्टोपाध्याय के 1917 में लिखे रोमांटिक उपन्यास ‘देवदास’ पर 1927 से लेकर 2013 तक विभिन्न भाषाओं में 17 फिल्में बन चुकी हैं। पीसी बरुआ ने 1935 में बंगाली, 1936 में हिंदी और 1937 में असमी में फिल्म बनाई थी। बंगाली और हिंदी में बनी फिल्मों में पारो की भूमिका उनकी पत्नी जमुना बरुआ ने निभाई थी।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रहमान ने संरा में दी प्रस्तुति

ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान ने 70वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर संयुक्त राष्ट्र महासभा के हॉल में अपनी प्रस्तुति दी। उन्होंने कर्नाटक संगीत की किवदंती कही जाने वाली प्रख्यात कलाकार एमएस सुब्बालक्ष्मी के संगीत, सूफी गीतों और अपने चर्चित गीत ‘‘जय हो’ के जरिये समां बांधा। संयुक्त राष्ट्र हॉल में प्रस्तुति देने वाले 49 वर्षीय रहमान सुब्बुलक्ष्मी के बाद दूसरे भारतीय फनकार हो गए हैं। रहमान ने सुब्बुलक्ष्मी को उनकी शताब्दी जयंती पर श्रृद्धांजलि दी। सुब्बुलक्ष्मी द्वारा संयुक्त राष्ट्र में दी गई प्रस्तुति के भी इस वर्ष 50 साल पूरे हो रहे हैं।

मंगल यात्रा के लिए क्षुद्रग्रह मिशन

मंगल की भविष्य की मानव यात्राओं की अवधारणा को मजबूत करने के लिए नासा ने मिशन के रोबोटिक खंड के लिए अगले चरण के विकास और डिजाइन पर आगे बढ़ने के लिए ‘‘एस्टीराइड रीडायरेक्ट मिशन’ (एआरएम) को मंजूरी दे दी है। ‘‘एआरएम’ दो भागों वाला मिशन है जो नासा की लाल ग्रह की यात्रा के लिए आवश्यक महत्वपूर्ण क्षमताओं के प्रदर्शन के लिए सुदूर अंतरिक्ष में रोबोटिक और मानव यान अभियानों को एकीकृत करेगा। ‘‘एआरएम’ का रोबोटिक तत्व धरती के पास एक क्षुद्र ग्रह ‘‘एनईए’ की यात्रा के समय विश्व की सबसे आधुनिक और सर्वाधिक सक्षम सौर विद्युत प्रणोदन पण्राली को प्रदर्शित करेगा। यद्यपि लक्षित क्षुद्र ग्रह का चयन आधिकारिक रूप से 2020 तक हो पाने की उम्मीद नहीं है।

केरल के पद्मनाभस्वामी मंदिर से 186 करोड़ रुपये का सोना गायब

केरल का प्रसिद्ध पद्मनाभस्वामी मंदिर एक बार फिर विवादों में आ गया है। मंदिर के खजाने से 186 करोड़ रुपये का सोना गायब होने की ख़बर सामने आई है।
ख़बर के अनुसार, पूर्व नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) विनोद राय कमिटी ने सुप्रीम कोर्ट में अपनी रिपोर्ट दाखिल की है।
इस रिपोर्ट में मंदिर के प्रशासन पर वित्तीय गड़बड़ियों का आरोप भी लगाया गया है। अक्टूबर 2015 में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद विनोद राय ने मंदिर का ऑडिट किया था। ऑडिट में सोने के बर्तनों के गायब होने का पता चला है।

राष्ट्रपति ने साहित्यकारों को सम्मानित किया

राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने 15 अगस्त को संस्कृत, फारसी, अरबी, पाली तथा प्राकृत भाषाओं के विकास में असाधारण योगदान करने के लिए संबंधित विद्वानों को सम्मानित किया। युवा विद्वानों को महर्षि बादरायन व्यास सम्मान से पुरस्कृत किया। श्री मुखर्जी ने 70वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संस्कृत के आर. वेंकटरमन, विश्वनाथ गोपालकृष्ण, जियालाल कम्बोज, डॉ. भवेन्द्र झा, प्रो. प्रियतम चन्द्र शासी, प्रो. गुरूपाद क़े हेगडे, प्रो. एस. टी नागराज, सनातन मिश्र, एस. एल. पी. आज्जनेय शर्मा, प्रो. श्रीमती लक्ष्मी शर्मा, प्रो. विश्वनाथ भट्टाचार्य, प्रो. रामानारायण दास, डॉ. रामशंकर अवस्थी, हृदय रंजन शर्मा और डॉ. जानकी प्रसाद द्विवेदी को सम्मनित किया। संस्कृत में अंतर्राष्ट्रीय सम्मान श्री फरनांडो तोला को दिया गया है। अरबी भाषा के लिए अब्दुल मुसाब्बीर भुइया, सैयद असद रा हुसैन और बदर-ए-जमाल इस्लाही और फारसी भाषा के लिए हकीम सैयद गुलाम मेहदी रजा, चौधरी वहहाज अहमद अशरफ और मौलवी एच. रहमान काबली को सम्मानित किया गया है। पाली भाषा के लिए डॉॅ. बेला भट्टाचार्य और प्राकृत भाषा के लिए डॉॅ. दामोदर शासी को सम्मानित किया गया। इनके अलावा राष्ट्रपति ने संस्कृत, फारसी, अरबी, पाली तथा प्राकृत भाषाओं के युवा विद्वानों को महर्षि बादरायन व्यास सम्मान भी प्रदान किया गया है।

उपनिवेशकालीन बंगला लक्ष्मी निवास को बेचने की योजना

मुंबई स्थित एक उपनिवेशकालीन बंगला ‘‘लक्ष्मी निवास’ को बेचने की योजना है। इस बंगले में किसी समय पंडित जवाहर लाल नेहरू से लेकर राम मनोहर लोहिया, अरुणा आसफ अली, अच्युत पटवर्धन व जयप्रकाश नारायण जैसी देश की जानी-मानी राजनीतिक हस्तियां ठहर चुकी हैं। यह बंगला एक पारसी परिवार ने 1904 में बनाया था। यह बंगला 1865 वर्ग मीटर से अधिक इलाके में है और नेपियन सी रोड के पास ही स्थित है।

आजादी दिवस पर 82 को वीरता पुरस्कार

स्वतंत्रता दिवस की 70वीं सालगिरह के मौके पर 82 अधिकारियों और जवानों को वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने इस सूची को मंजूरी दे दी है।
पिछले साल गोवा के पास दुर्घटनाग्रस्त हुए नौसेना के डोर्नियर विमान से कठिन परिस्थितियों में दो शव निकालने वाले नौसेना के जवान वीर सिंह को भी लेफ्टिनेंट कमांडर विकास कुमार नरवाल के साथ नौसेना पदक के लिए चुना गया है। वायु सेना पदक के लिए स्क्वाड्रन लीडर अभिषेक सिंह तंवर और स्क्वाड्रन लीडर भावेश कुमार दुबे को चुना गया है। भारतीय तटरक्षक के कमांडेंट राधाकृष्ण राजेश नांबिराज और कुलदीप प्रधान यांत्रिक को तटरक्षक पदक दिया जाएगा।
तीनों सेनाओं के सर्वोच्च कमांडर राष्ट्रपति की ओर से मंजूर वीरता पुरस्कारों में 1 अशोक चक्र, 14 शौर्य चक्र, 63 सेना पदक, दो नौसेना पदक और दो वायु सेना पदक शामिल हैं।
हंगपन दादा को अशोक चक्र: पूर्व कमांडो और अपने साथियों के बीच दादा के नाम से लोकप्रिय हवलदार हंगपन दादा को शांतिकालीन अभियानों के दौरान सेना को दिए जाने वाले सर्वोच्च सम्मान अशोक चक्र से सम्मानित किया गया है।
हवलदार हंगपन दादा ने इस साल 26 मई को जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नौगांव क्षेत्र में तीन आतंकवादियों को ढेर कर दिया था। दादा ने उत्कृष्ट साहस दिखाया और दो आतंकवादियों को करीब से मार गिराया। गोलीबारी में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। तीसरे आतंकवादी के सामने आने पर उन्होंने उसे भी ढेर कर दिया और फिर बलिदान दे दिया। अरुणाचल प्रदेश में तिराप जिले के बोरदुरिया गांव में दो अक्टूबर, 1979 को जन्मे दादा को 28 अक्टूबर 1997 को पैराशूट रेजीमेंट की तीसरी बटालियन में भरती किया गया था।

आईटीबीपी के दस कमांडो को वीरता पुरस्कार

अफगानिस्तान में भारतीय वाणिज्य दूतावास पर आतंकवादी हमले को नाकाम करने के लिए आईटीबीपी के दस कमांडो को 70वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शीर्ष पुलिस वीरता पुरस्कार से नवाजा गया है। हमले मजार ए शरीफ और जलालाबाद में भारतीय वाणिज्य दूतावासों पर तीन जनवरी और दो मार्च को हुए थे।

‘मानसी’ व संचालक को युद्ध सम्मान

चार वर्षीय लेब्राडोर और सेना के खोजी श्वान दस्ते की सदस्य ‘‘मानसी’ पहली ऐसी मादा श्वान है जिसे मरणोपरांत युद्ध सम्मान से सम्मानित करने के लिए चुना गया है। उसके संचालक बशीर अहमद वार और मानसी ने उत्तरी कश्मीर में आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश को विफल करते हुए अपनी जान दे दी थी। मानसी को 14 अगस्त को ‘‘मेंशन ऑफ डिस्पेचिज’ प्रमाणपत्र से सम्मानित किया गया। राष्ट्र के लिए सर्वोच्च बलिदान देने के लिए उसका नाम भारत के गजट में प्रकाशित किया जाएगा। उसके संचालक और कुपवाड़ा के रहने वाले वार को भी मरणोपरांत सेना पदक से सम्मानित किया गया। उन्होंने श्रीनगर से 150 किलोमीटर दूर तंगधार में घुसपैठिए आतंकवादियों के एक समूह को चुनौती दी थी और संघर्ष में शहीद हो गए थे। मानसी और वार ने पिछले वर्ष तीन उग्रवादियों को मार गिराया था।
जैसे ही मानसी ने घुसपैठियों पर भौंकना शुरू किया तो दुश्मनों ने उस पर गोली चला दी। मानसी को गोली लगी देख वार आपा खो बैठे और उन्होंने घुसपैठियों पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी और साथ ही पिछली यूनिट को भी घटना के बारे में सूचित कर और जवान भेजने को कहा। वार अपनी दोस्त मानसी की मौत का बदला लेना चाहते थे। मानसी की देखभाल वह उस समय से कर रहे थे जब वह दस्ते में शामिल हुई थी।

अखिल जोशी भेल के निदेशक बने

अखिल जोशी को भारत हैवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड (भेल) का निदेशक (पावर) नियुक्त किया है। इससे पहले श्री जोशी कंपनी में कार्यकारी निदेशक (एमएसएक्स एंड एचआर) के पद पर रहे हैं।

छत्तीसगढ़ में 41 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में 12 अगस्त को नक्सलियों के ख़िलाफ़ सरकार और सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली। यहां तीन महिला सहित 41 नक्सलियों ने लाल आतंक का साथ छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल हो गए हैं। आत्म समर्पण करने वाले सभी नक्सलियों को शासन की पुनर्वास नीति के तहत लाभ दिया जाएगा।

उदित नारायण अटल मिथिला सम्मान से सम्मानित

बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर उदित नारायण को हाल ही में नई दिल्ली में अटल मिथिला सम्मान से सम्मानित किया गया। भारत सरकार द्वारा पद्मभूषण से सम्मानित उदित नारायण इकलौते ऐसे गायक हैं, जिन्होंने 36 भाषाओं में गाने गाए हैं।

स्वतंत्रता दिवस फिल्म महोत्सव का हुआ शुभारंभ

आज़ादी के 70 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में “स्वतंत्रता दिवस फिल्म महोत्सव” का शुभारंभ किया गया जिसका उद्घाटन केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री वैंकेया नायडू ने किया। इस अवसर पर वैंकेया नायडू ने देश के उन वीर सपूतों को याद किया जिन्होंने देश को ब्रिटिश साम्राज्य के चुंगल से आज़ादी दिलाई थी।

इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न-2016

बॉलीवुड कलाकार सोनम कपूर और नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने ‘‘इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न-2016’ में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और अभिनेता का पुरस्कार हासिल किया है। 31 वर्षीय सोनम को नीरजा भनोट की जिंदगी पर बनी फिल्म ‘‘नीरजा’ में उनकी प्रस्तुति के लिए पुरस्कार दिया गया। जबकि नवाजुद्दीन को ‘‘रमन राघव 2.0’ में मनोरोगी के किरदार के लिए पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

नासिक कुंभ का समापन

महाराष्ट्र के नासिक में वर्ष भर तक चले सिंहस्थ कुंभ मेले का समापन हो गया। इस समापन अबसर पर गोदावरी नदी तट पर बने गंगा-गोदावरी मंदिर की पूजा अर्चना की गयी और इस मंदिर के पट को अगले कुंभ मेला 2027-28 तक के लिए बंद कर दिया गया। कुंभ मेला दो शहरों नासिक और त्रयंबकेश्वर में पिछले वर्ष 14 जुलाई को शुरू हुआ था। कुंभ मेला को दुनिया का सबसे बड़ा शांति पर्व माना जाता है। इस मेले में देश और विदेश से आये लाखों श्रद्धालुओं ने गोदावरी नदी में कुशावर्त और रामकुंड में आस्था की डुबकी लगायी थी। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार कुंभ मेला हर 12 वर्ष में आयोजित होता है। कुंभ मेले का आयोजन देश के चार स्थान हरिद्वार, इलाहाबाद (प्रयाग), नासिक और उज्जैन में होता है।

राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों में बनेगा आयुष शिक्षण संस्थान

सरकार ने 12 अगस्त को लोकसभा में कहा कि राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में केंद्र सरकार आयुष शिक्षण संस्थान बनाएगी, जहां ऐसी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। आयुर्वेद, योग, होम्योपैथी (आयुष) मंत्री श्रीपाद येसो नाइक ने कहा कि राष्ट्रीय आयुष मिशन के अनुसार सरकार ने उन राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों में आयुष शिक्षण संस्थानों की स्थापना को मंजूरी दी है, जहां राज्य वार्षिक कार्ययोजना के प्राप्त प्रस्तावों के अनुरूप सरकारी क्षेत्र में इस तरह के शिक्षण संस्थान उपलब्ध नहीं हैं।

साइबर हमले रोकने को सीईआरटी का गठन

सरकार ने साइबर अपराध को उभरता सुरक्षा खतरा मानते हुए 12 अगस्त को लोकसभा में बताया कि साइबर हमलों को रोकने और जवाबी कार्रवाई करने के लिए रक्षा सेवाओं ने साइबर आपात मोचन दलों का गठन किया है। साइबर अपराध राष्ट्रीय स्तर समेत नियंत्रण स्तर पर एक बड़ा सुरक्षा खतरा बनकर उभरा है। चूंकि सशस्त्र बल विशेष निजी नेटवर्क पर काम करते हैं, इसलिए उन पर कोई संस्थागत हमला नहीं देखा गया है।

अमजद अली खां का ब्रिटिश वीजा आवेदन नामंजूर

देश के प्रसिद्ध सरोद वादक उस्ताद अमजद अली खां का वीजा आवेदन ब्रिटिश उच्चायोग ने नामंजूर कर दिया। 70 वर्षीय फनकार को अगले महीने रायल फेस्टिवल हाल में कार्यक्रम पेश करना था।

कृष्णा पुष्करम महोत्सव13 अगस्त से

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा जिले में 12 सालों में एक बार होने वाले कृष्णा पुष्करम महोत्सव की 13 अगस्त से शुरूआत होगी। महोत्सव के दौरान कृष्णा नदी और इसके आसपास के इलाकों में करोडों की संख्या में श्रद्धालु पवित्र डुबकी लगाएंगे।
12 दिनों तक चलने वाले कृष्णा पुष्करम महोत्सव के मद्देनजर जिले में 72 घाट बनाए गए हैं, जबकि पडोसी गुंटूर जिले में 44 घाटों का निर्माण किया गया हैं।

महान बल्लेबाज हनीफ मोहम्मद का निधन

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज हनीफ मोहम्मद का लंबे समय तक फेफड़ों के कैंसर से जूझने के बाद 11 अगस्त को निधन हो गया।

राजामणि होंगे माइक्रोसाफ्ट इंडिया लैब का प्रबंध निदेशक

माइक्रोसाफ्ट ने श्रीराम राजामणि को अपनी इंडिया लैब का प्रबंध निदेशक बनाने की घोषणा की। कंपनी ने यहां जारी एक विज्ञप्ति में कहा कि वह माइक्रोसाफ्ट इंडिया के विश्व स्तरीय अनुसंधान, नवोन्मेष और गठजोड़ का नेतृत्व करेंगे। वह चंदू थेक्काथ की जगह लेंगे जो दो साल के लिए प्रबंध निदेशक थे।

स्वतंत्रता दिवस उत्सव 2016 पर विशेष वेब पेज लॉन्च

सूचना और प्रसारण मंत्री एम वेंकैया नायडू ने 10 अगस्त को स्वतंत्रता उत्सव, 2016 पर पीआईबी द्वारा विकसित विशेष वेब पेज लांच किया। पीआईबी के होम पेज pib.nic.in पर यह विशेष वेब पेज प्राप्त किया जा सकता है।
इस नए वेब पेज पर पूरे देश में मनाए जाने वाले स्वतंत्रता उत्सव से संबंधित कार्यक्रम को दिखाने के प्लेटफार्म के रूप में डिजाईन किया गया है। वेब पेज पर नेताओं और स्वतंत्रता से जुड़ी घटनाओं के फोटो, ऑडियो-वीडियो क्लीप, लेख तथा फीचर उपलब्ध कराए गए हैं।

अमेरिकी विश्वविद्यालय में हिंदू निदेशक

अमेरिका के एक आला विश्वविद्यालय ने अपना निदेशक ब्रह्मचारी व्रजविहारी शरण को नियुक्त किया है। इस संस्थान में बढ़ती हिंदू छात्रों की संख्या को देखते हुए पहले हिंदू पूर्णकालिक निदेशक को नियुक्त किया गया है।
विश्वविद्यालय में मिशन एंड मिनिस्ट्री के अंतरिम उपाध्यक्ष रे हावर्ड ग्रे ने कहा, ‘मुझे ब्रह्मचारी व्रजविहारी शरण को जार्जटाउन के हिंदू लोगों के पहले पूर्णकालिक निदेशक और पहले हिंदू पुजारी के रूप में नियुक्त करते हुए खुशी हो रही है।’ शरण एडिनबर्ग विश्वविद्यालय के बाद जार्जटाउन विश्वविद्यालय से जुड़े हैं। वहां वह हिंदू पुजारी के रूप में तैनात थे।

अब हर साल देना होगा एंटी रैगिंग का हलफनामा

दिल्ली विविद्यालय समेत देशभर के विविद्यालयों में अंडरग्रेजुएट कोर्सेज दाखिले के बाद हर साल एंटी रैगिंग का हलफनामा देना होगा। यह हलफनामा www.antiragging.in पर ऑनलाइन भरा जा सकेगा। विविद्यालयों में रैगिंग को लेकर आ रहे मामले को देखते हुए विविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने इस संबंध में देशभर के विविद्यालयों को निर्देश भेजे हैं। यूजीसी ने कहा है कि एंटी रैगिंग को लेकर रेगुलेशंस बनाये गए हैं, उसका किसी भी स्थिति में उल्लंघन होने पर विविद्यालय के खिलाफ कार्रवाई होगी।

केरल के संस्थान को यूनेस्को का कन्फ्यूशियस प्राइज

साक्षरता के क्षेत्र में विशिष्ट काम के लिए यूनेस्को द्वारा दिया जाने वाला ‘‘कन्फ्यूशियस प्राइज फॉर लिटरेसी पुरस्कार-2016’ इस बार केरल के मल्लापुरम स्थित जन शिक्षण संस्थान को दिया जाएगा। संस्थान के कार्यक्रम ‘‘वोकेशनल एंड स्किल डेवलपमेंट फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट’ को यूनेस्को द्वारा बनाई जूरी ने काफी सराहा है। पुरस्कार 8 सितम्बर को यूनेस्को के मुख्यालय, पेरिस में अंतरराष्ट्रीय सक्षरता दिवस के दिन दिया जाएगा। नीलाम्बुर मुस्लिम आर्फेनेज कमेटी द्वारा चलाए जा रहे इस संस्थान की शुरुआत 2006 में हुई थी।

एमएस सुब्बुलक्ष्मी को यूएन देगा श्रद्धांजलि

शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र की दिग्गज गायिका एमएस सुब्बुलक्ष्मी को भारत के 70वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संयुक्त राष्ट्र में श्रद्धांजलि दी जाएगी। महान गायिका के सम्मान में ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपनी प्रस्तुति देंगे। अपनी प्रस्तुति के जरिए रहमान भारत रत्न से नवाजी गईं पहली संगीतकार एमएस सुब्बुलक्ष्मी को श्रद्धांजलि देंगे।
सुब्बुलक्ष्मी के बाद संयुक्त राष्ट्र में प्रस्तुति देने वाले रहमान दूसरे भारतीय कलाकार होंगे। सुब्बुलक्ष्मी को 50 साल पहले संयुक्त राष्ट्र में प्रस्तुति देने के लिए आमंत्रित किया गया था।

प्रधानमंत्री ने किया ‘आज़ादी 70 साल, जरा याद करो कुर्बानी’ की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 अगस्त को मध्‍यप्रदेश के भाबरा स्थित शहीद चंद्रशेखर आजाद की जन्मभूमि से ’70 साल आजादी, याद करो कुर्बानी’ अभियान की शुरुआत की।
देश भर में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में केंद्रीय मंत्री और नेता भाग लेंगे। केंद्रीय मंत्रिमंडल के 75 मंत्री इस कार्यक्रम के प्रमुख मार्गदर्शक होंगे।
वे भारत की आज़ादी के लिए हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के द्वारा किए गए बलिदानों और महत्वपूर्ण घटनाओं का स्मरण करेंगे।
भारत छोड़ो आंदोलन से लेकर डांडी मार्च और काकोरी कांड जैसे इतिहास के बहुत से क्षणों का युवा पीढ़ी को प्रोत्साहन देने के लिए फिर से वर्णन किया जाएगा।

आईआईटी के भिलाई कैंपस का उद्घाटन

केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने 7 अगस्त को भारतीय प्रौद्योगिक संस्थान-आईआईटी के भिलाई कैंपस का उद्घाटन किया।
पहले शिक्षा सत्र का विधिवत उद्घाटन करने के साथ ही उन्होने कुटेलाभाठा में आईआईटी बिल्डिंग का भूमि पूजन भी किया। केंद्र ने इसी साल मई में देशभर में 6 नए आईआईटी को मंजूरी दी थी। इनमें पलक्कड़ (केरल), तिरुपति (एपी), भिलाई (छत्तीसगढ़), खानपुर नगरोटा (जम्मू कश्मीर), गोवा और धारवाड़ (कर्नाटक) शामिल है। पहले वर्ष 180, दूसरे वर्ष 450 और तीसरे प्रवेश 928 बच्चों को प्रवेश दिया जा सकेगा। सभी 6 आईआईटी के बिल्डिंग निर्माण के लिए केंद्र ने 1128 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं।

शुभा मुद्गल को राजीव गांधी सद्भावना अवार्ड

प्रसिद्ध गायिका शुभा मुद्गल को साम्प्रदायिक सौहार्द, शांति और सद्भावना को बढ़ावा देने के प्रयासों के लिए 23वां राजीव गांधी राष्ट्रीय सद्भावना अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। मुद्गल को यह अवार्ड पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर 20 अगस्त को प्रदान किया जायेगा। इस अवार्ड की शुरुआत शांति, साम्प्रदायिक सौहार्द और हिंसा के खिलाफ राजीव गांधी के योगदान के सम्मान में की गयी थी। इसके तहत एक प्रशस्ति पत्र और दस लाख रुपये नकद दिया जाता है। इनके अलावा यह पुरस्कार मदर टेरेसा, उस्ताद बिस्मिल्लाह खान, लता मंगेशकर, दिलीप कुमार आदि जैसे महान हस्तियों को भी दिया जा चुका है।

रानी नायर ने संभाली सीबीडीटी की कमान

भारतीय राजस्व सेवा की वरिष्ठ अधिकारी रानी नायर ने 5 अगस्त को केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के अध्यक्ष का पदभार विधिवत संभाल लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली मंत्रिमंडलीय नियुक्ति समिति ने गत 30 जुलाई को सेवानिवृत्त हुए अतुलेश जिंदल के स्थान पर उन्हें नियुक्त किया है। वह 31 अक्टूबर तक इस पद पर बनी रहेंगी। सुश्री नायर 1979 बैच की आईआरएस अधिकारी हैं। कालाधन कर के दायरे में लाने वाली आय घोषणा योजना को कार्यरूप देने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

नीता अंबानी बनी अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति की पहली भारतीय महिला सदस्य

नीता अंबानी को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति का सदस्य बनाया गया है। इसी के साथ वो दुनिया की सर्वोच्च खेल संस्था में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बन गई है।
आईओसी में पहले भारतीय प्रतिनिधि सर दोराबजी टाटा थे। वही राजा रणधीर सिंह वर्तमान में आईओसी के मानद सदस्य हैं। नीता अंबानी रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और अध्यक्षा है।
रियो डि जेनेरियो में आईओसी के 129वें सत्र में उनका चुनाव किया गया। नीता अंबानी ने चुनाव में कुल 71 वोट हासिल किए। सदस्य बनने के लिए 39 वोटों की ही जरूरत थी। नीता 70 वर्ष की उम्र तक इस पद पर बनी रहेंगी।

भारतीय-अमेरिकी व्यक्ति की कंपनी को चांद पर यान भेजने की इजाजत

अमेरिका के संघीय विमानन प्रशासन ने अंतरिक्ष में यान भेजने और उसे चंद्रमा पर उतारने के लिए पहली बार एक निजी अमेरिकी कंपनी को लाइसेंस जारी किया है। कंपनी इस यान के प्रक्षेपण और इसे चंद्रमा पर उतारने का काम साल 2017 में करेगी। इस कंपनी का सह-संस्थापक और अध्यक्ष एक भारतीय-अमेरिकी नवीन जैन हैं।
अमेरिका के इस महत्वपूर्ण नीतिगत फैसले के बाद ‘मून एक्सप्रेस’ को चंद्रमा की सतह पर पहला रोबोटिक यान भेजने का अधिकार मिल गया है। इससे पहले कोई भी निजी अतंरिक्ष यान धरती की कक्षा से बाहर नहीं भेजा गया है और बाहय अंतरिक्ष में अभी तक जो भी अंतरिक्ष यान गए हैं वे सरकारी एजेंसियों की ओर से ही भेजे गए हैं।
इस कंपनी की स्थापना साल 2010 में अंतरिक्ष मामलों के विशेषज्ञ डॉ़ बॉब रिचर्डस, नवीन जैन और उद्यमी तथा कत्रिम बुद्धिमता एवं अंतरिक्ष तकनीक के जानकार डॉ़ बार्ने पेल ने मिलकर की थी। इसकी स्थापना के पीछे इनका साक्षा उददेश्य व्यावसयिक अंतरिक्ष खोज और नवाचार में अगुआ बनना है।

ट्विटर सेवा से जुड़ा दूरसंचार और डाक विभाग

दूरसंचार विभाग एवं भारतीय डाक ट्विटर सेवा से जुड़ गया। ट्विटर से जुड़ने के बाद अब लोगों की शिकायतों और समस्याओं का समाधान जल्द हो सकेगा।
संचार मंत्री मनोज सिन्हा ने संचार भवन में दोनों विभागों के ट्विटर सेवा से जुड़ने की औपचारिक घोषणा करते हुए कहा कि बीएसएनएल एवं एमटीएनएल सहित दूरसंचार एवं डाक विभाग की ज्यादातर सेवाएं आम ग्राहकों से संबंधित हैं।

दिल्ली से मुंबई के बीच सेमी-हाइस्पीड टैल्गो ट्रेन का ट्रॉयल

दिल्ली से मुंबई के बीच सेमी-हाइस्पीड टैल्गो ट्रेन का ट्रॉयल शुरू हो गया। यात्री इस दूरी को महज़ 12 घंटे में तय कर सकेंगे। तूफानी गति से चलने वाली ये ट्रेन 1 अगस्त को दिल्ली से रात 7 बजकर, 55 मिनट पर चली थी।
टैल्गो का दूसरा परीक्षण 5 अगस्त को, तीसरा 9 अगस्त को जबकि चौथा एवं अंतिम परीक्षण 14 अगस्त को होगा।
पहले परीक्षण के दौरान ट्रेन को 130 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलाया गया। अंतिम परिक्षण में इस ट्रेन की गति को और बढ़ाकर 150 किलोमीटर प्रति घंटा तक करने की रेलवे की योजना है।
कम वजन वाली नौ बोगियों के साथ टैल्गो ट्रेन से दिल्ली और मुंबई के बीच रेल सफर के समय में चार घंटे की बचत होने की उम्मीद की जा रही है।

मूक-बधिरों को निशुल्क कोकलर इंप्लांट की सुविधा

जन्म से ही मूक-बधिर (गूंगे-बहरे) बच्चों की सुनने व बोलने की शक्ति वापस लाने के लिए केंद्र सरकार ने निशुल्क कोकलर इम्पलांट की सुविधा दी है। इस पर आने वाले 5 लाख रुपए के खर्च का वहन केंद्र सरकार करेगी। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के अंतर्गत पांच वर्ष की आयु तक के बच्चों के लिए यह योजना लागू होगा। इसका 350 बच्चे अभी तक लाभ उठा चुके हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने दिव्यांगों को स्वावलंबी बनाकर समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का संकल्प लिया है। इसे पूरा करने के लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने अनेक क्रांतिकारी फैसले लिए हैं।

इंडोनेशिया में भारतीय नागरिक को राहत

नशीले पदार्थ रखने के आरोप में गिरफ्तार पंजाब के गुरदीप की मौत की सज़ा ऐन मौके पर रद्द कर दी गई। जबकि अन्य 4 को मौत की सज़ा दे दी गई।
गौरतलव है 12 साल पहले इंडोनेशिया में नशीले पदार्थ रखने के आरोप में पकड़े गए 14 लोगों में से एक भारतीय गुरदीप सिंह भी शामिल था। गुरुदीप 300 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार हुआ था।

गुरदीप को इस मामले में मौत की सज़ा सुनाई गई थी। सज़ा के तहत 29 जुलाई को उसे गोली मारी जानी थी लेकिन उसकी मौत की सज़ा अचानक रोक दी गई। गुरदीप को छोड़कर एक स्थानीय और तीन नाइजीरियाई नागरिकों को मौत की सजा दे दी गई।