Tag Archive for: hockey

6ठा हॉकी इंडिया पुरस्कार 2023: सलीमा और हार्दिक को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया

हॉकी इंडिया ने 31 मार्च 2024 को छठे हॉकी इंडिया पुरस्कार (6th Hockey India Awards) 2023 की घोषणा की थी. पुरस्कार समारोह नई दिल्ली में आयोजित किया गया था. इस समारोह में पिछले कैलेंडर वर्ष (2023) के उत्कृष्ट भारतीय हॉकी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया.

इस समारोह में सलीमा टेटे और हार्दिक सिंह को क्रमशः वर्ष की महिला और पुरुष खिलाड़ी चुना गया. इसके लिए उन्हें बलबीर सिंह सीनियर पुरस्कार दिया गया. साथ ही 25-25 लाख रुपये भी दिए गए.

6ठा हॉकी इंडिया पुरस्कार 2023: मुख्य बिन्दु

  • वर्ष का सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी: भारतीय पुरुष टीम के उप-कप्तान हार्दिक सिंह को वर्ष के सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी चुने जाएं के लिए बलबीर सिंह सीनियर पुरस्कार दिया गया. वह टोक्यो 2023 ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली टीम और एशियाई खेल 2023 में स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा थे.
  • वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी: ओलंपियन सलीमा टेटे को वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी चुने जाएं के लिए बलबीर सिंह सीनियर पुरस्कार दिया गया. पिछले वर्ष हांग्जो एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय महिला टीम में उनकी भूमिका के लिए यह पुरस्कार दिया गया.
  • लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड: म्यूनिख 1972 ओलंपिक कांस्य पदक विजेता अशोक कुमार को मेजर ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया. अशोक कुमार, मेजर ध्यानचंद के बेटे हैं.
  • वर्ष का सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर: पीआर श्रीजेश को वर्ष के सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर के लिए प्रतिष्ठित हॉकी इंडिया बलजीत सिंह पुरस्कार से सम्मानित किया गया.
  • डिफेंडर ऑफ द ईयर: हरमनप्रीत सिंह ने डिफेंडर ऑफ द ईयर के लिए हॉकी इंडिया परगट सिंह पुरस्कार जीता.
  • मिडफील्डर ऑफ द ईयर: हार्दिक सिंह ने मिडफील्डर ऑफ द ईयर के लिए हॉकी इंडिया अजीत पाल सिंह पुरस्कार भी जीता.
  • फॉरवर्ड ऑफ द ईयर: अभिषेक को फॉरवर्ड ऑफ द ईयर के लिए हॉकी इंडिया धनराज पिल्ले पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

हॉकी इंडिया: एक दृष्टि

हॉकी इंडिया भारत में हॉकी संचालन हेतु अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ और भारत सरकार से मान्यता प्राप्त संस्था है. इसकी स्थापना मई 2009 में भारतीय हॉकी महासंघ (IHF) और भारतीय महिला हॉकी महासंघ (IWHF) के विलय के बाद हुई थी. हॉकी इंडिया ने 2014 में वार्षिक हॉकी इंडिया पुरस्कार शुरू किया था.

भारतीय महिला टीम ने जापान को हराकर एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी का विजेता बना

भारत ने जापान को हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी (Women’s Asian Champions Trophy) 2023 हॉकी का विजेता बना. इससे पहले, तीसरे स्‍थान के लिए हुए मैच में चीन ने दक्षिण कोरिया को 2-1 से हराया था.

मुख्य बिन्दु

  • झारखंड के रांची में 5 नवंबर को खेले गए भारतीय हॉकी टीम ने महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 के फाइनल में जापान को 4-0 से हराकर ख़िताब अपने नाम किया. यह भारत का दूसरा महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी ख़िताब था.
  • भारत ने सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया टीम के ख़िलाफ़ 2-0 से जीत दर्ज करते हुए फाइनल में अपनी जगह बनाई थी.
  • झारखंड की सलीमा टेटे को ‘प्‍लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ चुना गया. भारतीय टीम सविता पूनिया की अगुवाई में खेली थी.

भारतीय महिला हॉकी टीम ने मेजबान स्पेन को हराकर टॉर्नियो डेल सैंटिनेरियो टूर्नामेंट जीता

भारतीय महिला हॉकी टीम ‘टॉर्नियो डेल सैंटिनेरियो’ प्रतियोगिता का विजेता बना है. स्पेन के टेरेसा में खेले गए इस प्रतियोगिता में भारतीय टीम ने मेजबान स्पेन को 3-0 से हराकर विजेता बना.

मुख्य बिन्दु

  • इस प्रतियोगिता में भारत और स्पेन के अलावा इंग्‍लैंड ने भाग लिया था. स्पेन और इंग्लैंड के चार मैचों में चार अंक रहे.
  • स्‍पेन की हॉकी फेडरेशन की सौवीं वर्षगांठ के अवसर पर इस टूर्नामेंट का आयोजन स्पेनिश हॉकी फेडरेशन टूर्नामेंट ने किया था.
  • इससे पहले, भारत ने अपने तीसरे मैच में इंग्‍लैंड को 3-0 से हराया था. प्रतियोगिता में चार मैचों में आठ अंकों के साथ भारत शीर्ष पर रहा.

भारत ने चौथी बार पुरुष जूनियर एशिया कप हॉकी का खिताब जीता

भारत ने चौथी बार पुरुष जूनियर एशिया कप हॉकी का खिताब जीत लिया है. ओमान के सलालाह में 1 जून को खेले गए फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 2-1 से हरा दिया. इस जीत के साथ भारत इस टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे सफल देश बन गया है.

भारत की ओर से अंगद बीर सिंह और अरिजीत सिंह हुंदल ने गोल किया. पाकिस्तान की ओर से एक मात्र गोल बशारत अली ने किया.

इससे पहले पूल में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 1-1 से बराबर रहा था. भारत ने सेमीफाइनल में कोरिया को 9-1 से और पाकिस्तान ने मलेशिया को 6-2 से हराया था.

जर्मनी हॉकी विश्व कप 2023 का विजेता बना, भारत नौवें स्थान पर

पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 का खिताब जर्मनी ने जीत लिया है. 29 जनवरी को खेले गए फाइनल में जर्मनी ने बेल्जियम को पेनल्टी शूटआउट में 3(5)-3(4) से पराजित कर इस प्रतियोगिता का विजेता बना.

इस प्रतियोगिता में नीदरलैंड, तीसरे स्थान पर रहा. तीसरे स्थान के लिए खेले गए मैच में नीदरलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 1-3 से पराजित किया.

भारत नौवें स्थान पर

ओडिशा में हॉकी विश्व कप में भारत, अर्जेंटीना के साथ संयुक्त रूप से नौवें स्थान पर रहा. कलासिफिकेशन मुकाबलों में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 5-2 से हराया था.

FIH हॉकी विश्व कप 2023 भारत की मेजबानी में खेला गया

FIH पुरुष हॉकी विश्व कप 2023, भारत की मेजबानी में ओडिशा के भुवनेश्वर और राउरकेला में 13 से 29 जनवरी तक खेला गया था. इस प्रतियोगिता में दुनिया भर की शीर्ष 16 टीमों ने अपनी चुनौती पेश की थी.

भारत ने महिला नेशन्स कप हॉकी प्रतियोगिता जीती

भारत ने FIH महिला नेशन्स कप हॉकी (Hockey Women’s Nations Cup) 2022 प्रतियोगिता जीत ली है. स्पेन के वेलेन्सिया में 17 दिसम्बर को खेले गए फाइनल मैच में भारतीय महिला टीम ने स्‍पेन को 1-0 से हराया. इस मैच का एकमात्र गोल गुरजीत कौर ने किया.

हॉकी इंडिया ने सभी खिलाडि़यों को दो-दो लाख रुपए और सहयोगी स्‍टाफ को एक-एक लाख रुपए देने की घोषणा की है.

यह टूर्नामेंट पहली बार आयोजित किया गया था. इस जीत के साथ भारतीय टीम ने 2023-2024 के FIH प्रो लीग के लिए क्वालिफाई भी कर लिया है.

नरिंदर बत्रा ने IOC और FIH में अपने पदों से इस्तीफा दिया

भारत के अनुभवी खेल प्रशासक नरिंदर बत्रा ने 18 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने इसके साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) की सदस्यता भी छोड़ दी.

इससे पहले 25 मई को उन्होंने अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक संघ (IOA) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था, जब दिल्ली उच्च न्यायालय ने हॉकी इंडिया में ‘आजीवन सदस्य’ के पद को खत्म कर दिया था. बत्रा ने 2017 में हॉकी इंडिया के आजीवन सदस्य के रूप में ही IOA का चुनाव लड़ा और जीता था.

श्री बत्रा 2019 में IOC के सदस्य बने थे. वह 2016 में FIH के अध्यक्ष बने और पिछले साल दूसरे कार्यकाल के लिए इस पद के लिए चुने गए थे.

अर्जेंटीना को पराजित कर नीदरलैंड्स 9वीं बार महिला हॉकी विश्वकप का विजेता बना

नीदरलैंड्स, FIH महिला हॉकी विश्वकप 2022 का विजेता बना है. स्पेन के टेरेसा में खेले गए इस प्रतियोगिता के फाइनल में नीदरलैंड्स ने दो बार की चैंपियन अर्जेंटीना को 3-1 से हराते हुए लगातार तीसरी बार ये खिताब अपने नाम किया.

  • नीदरलैंड्स की टीम ने साल 2014, 2018 में भी खिताब जीता था और ये इस टीम का कुल 9वां विश्व कप खिताब है.
  • ऑस्ट्रेलियाई टीम ने जर्मनी को हराकर तीसरा स्थान हासिल किया. कड़े मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने जर्मनी पर 2-1 से जीत दर्ज की.
  • FIH महिला हॉकी विश्वकप 1 से 17 जुलाई तक नीदरलैंड्स और स्पेन में खेला गया था.

भारतीय महिला हॉकी टीम नौवें स्थान पर रही

  • FIH महिला हॉकी विश्व कप में भारतीय महिला हॉकी टीम नौवें स्थान पर रही. भारतीय टीम ने 13 जुलाई को खेले गए मैच में जापान को 3-1 से पराजित कर इस विश्व कप में नौवां स्थान प्राप्त किया.
  • भारत को क्वार्टर फाइनल में जाने के लिए क्रॉसओवर मैच में स्पेन को पराजित करने की जरूरत थी लेकिन स्पेन की टीम ने भारत को 1-0 से हरा दिया था और इसी के साथ भारत अंतिम-8 में पहुंचने की रेस से बाहर हो गया था.
  • भारत को ग्रुप-बी में रखा गया था. इस ग्रुप में भारत के अलावा इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और चीन शामिल थे. गोलकीपर सविता भारतीय महिला टीम की कप्तान थी.

भारत ने FIH हॉकी 5-S चैंपियनशिप का खिताब जीता

भारत ने FIH हॉकी फाइव्स (FIH Hockey 5s) चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया है. स्विट्जरलैंड के लुसान में 5 जून को खेले गये फाइनल में भारत ने पोलैंड को 6-4 से पराजित कर इस प्रतियोगिता का विजेता बना.

  • इस चैंपियनशिप में भारतीय टीम को किसी भी मुकाबले में हार नहीं मिली. इस तरह राउंड रॉबिन लीग चरण में 10 अंक के साथ पांच टीम की तालिका में शीर्ष पर रही. पोलैंड 6 अंक के साथ दूसरे पायदान पर रहा.
  • हॉकी फाइव्स (Hockey 5s): एक दृष्टि
  • हॉकी फाइव्स (Hockey 5s) हॉकी संस्करण में प्रत्येक टीम से पांच-पांच खिलाडी हिस्सा लेते हैं जिनमें 4 फील्ड खिलाडी और एक गोलकीपर होते है.
  • खेल का मैदान भी 55 मीटर लंबा और 41.70 मीटर चौड़ा है जो एक नियमित पिच के आकार का लगभग आधा है.

FIH पुरुष हॉकी विश्व कप का आधिकारिक लोगो जारी किया गया

हॉकी इंडिया ने 14 अप्रैल को पुरुष FIH हॉकी विश्व कप 2023 का आधिकारिक लोगो जारी किया. लोगो में ट्रॉफी के ऊपर हॉकी स्टिक और बॉल दिखाया गया है.

मुख्य बिंदु

  • FIH हॉकी विश्व कप 2023 की मेजबानी भारत कर रहा है. हॉकी इंडिया की ओर से इस विश्व कप का आयोजन भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम और राउरकेला में निर्माणाधीन 20 हजार सीट की क्षमता वाले बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में 13 से 29 जनवरी 2023 तक किया जायेगा.
  • टूर्नामेंट में भारत सहित 16 टीम भाग लेंगी जिसमें नीदरलैंड्स, बेल्जियम, इंग्लैंड, जर्मनी, स्पेन, फ्रांस, वेल्स, दक्षिण अफ्रीका, अर्जेंटीना, चिली, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं.
  • शेष तीन टीम इंडोनेशिश के जकार्ता में 23 मई से एक जून 2022 तक होने एशिया कप 2022 के बाद विश्व कप के लिए क्वालीफाई करेंगी. एशिया कप हॉकी विश्व कप 2023 के लिए क्वालीफायर टूर्नामेंट भी है.

भारत ने एशियाई चैंपियन्‍स ट्रॉफी हॉकी में कांस्‍य पदक जीता

भारत ने एशियाई चैंपियन्‍स ट्रॉफी हॉकी में तीसरे स्थान पर रहते हुए कांस्‍य पदक जीता. ढाका में 22 दिसम्बर को खेले गये कांस्य पदक के मुकाबले में भारत ने पाकिस्‍तान को 4-3 से पराजित कर यह पदक अपने नाम किया.

इस मैच में भारत के लिए हरमनप्रीत सिंह, सुमित, वरूण कुमार और आकाशदीप सिंह ने गोल किये. इस मैच में भारतीय टीम के कप्‍तान मनप्रीत सिंह थे.

इस प्रतियोगिता का स्वर्ण पदक दक्षिण कोरिया ने जीता. प्रतियोगिता के फाइनल मैच में दक्षिण कोरिया ने जापान को पेनल्‍टी शूट आउट में 4-2 से हराकर यह पदक जीता. निर्धारित समय तक दोनों टीमें तीन-तीन से बराबरी पर थीं.

नरिंदर बत्रा को अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ का पुनः अध्यक्ष चुना गया

भारत के नरिंदर बत्रा को अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) का अध्यक्ष चुना गया है. हॉकी की वैश्विक संस्था FIH की 47वीं कांग्रेस के दौरान बत्रा को लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए चुना गया. बत्रा ने अपने प्रतिद्वंद्वी बेल्जियम हॉकी महासंघ के प्रमुख मार्क कोड्रोन को हराया. वह 2024 तक FIH अध्यक्ष रहेंगे.

नरिंदर बत्रा वर्तमान में भारतीय ओलिंपिक संघ (IOA) के अध्यक्ष और अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक समिति (IOC) के सदस्य भी हैं. वे अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ के 92 साल पुराने इतिहास में शीर्ष पद हासिल करने वाले एकमात्र एशियाई हैं.