चेन्नई सुपर किंग्स 16वें आईपीएल क्रिकेट का विजेता बना
आईपीएल क्रिकेट के 16वें संस्करण (16th Indian Premier League) 2023 का विजेता चेन्नई सुपर किंग्स बना है. अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस प्रतियोगिता के फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स ने पिछली बार की विजेता गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर विजेता बना.
प्रतियोगिता के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब फाइनल मैच रिजर्व दिन के लिए टाला गया. गुजरात ने दूसरे क्वालीफायर मैच में मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था. अहमदाबाद में 28 मई को लगातार बारिश होने से आईपीएल का फाइनल नहीं हो पाया था. यह मैच 29 मई को खेला गया.
आईपीएल जीतने वाली टीम को 20 करोड़ रुपये और फाइनल में हारने वाली टीम को 12.5 करोड़ रुपये दिए गए. डेवोन कॉनवे को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया.
अवॉर्ड | राशि (रुपये) | विजेता | परफॉर्मेंस |
पर्पल कैप | 10 लाख | मोहम्मद शमी | 28 विकेट |
ऑरेंज कैप | 10 लाख | शुभमन गिल | 890 रन |
मोस्ट वैलुएबल प्लेयर ऑफ द सीजन | 10 लाख | शुभमन गिल | सबसे ज्यादा फैंटेसी प्वाइंट दिलाए |
इमरजिंग प्लेयर ऑफ द सीजन | 10 लाख | यशस्वी जायसवाल | 625 रन |
फेयर प्ले अवॉर्ड | —- | दिल्ली कैपिटल्स | —- |
कैच ऑफ द सीजन | 10 लाख | राशिद खान | काइल मेयर्स का कैच लपका |
फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच | 1 लाख | डेवोन कॉनवे | खिताबी मुकाबले में 47 रन बनाए |